सुपर-4 में पाकिस्तान की एंट्री, यूएई को हराया — अगला मुकाबला भारत से

दुबई 

एशिया कप का 10वां मैच आज पाकिस्तान और मेजबान यूएई के बीच दुबई में खेला गया. इस मैच में 41 रनों से यूएई को हराकर पाकिस्तान ने सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. रविवार को पाकिस्तान की भारत से भिड़ंत भी पक्की हो गई है.  इस मुकाबले में टॉस जीतकर यूएई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फखर जमां की फिफ्टी और शाहीन आफरीदी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर यूएई के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी यूएई की टीम 105 रनों पर ही सिमट गई.

बता दें कि ये मैच तय समय से एक घंटे की देरी से शुरू हुआ था. क्योंकि पाकिस्तानी टीम ने शाम करीब 6 बजे इस मैच को खेलने से इनकार कर दिया था. हालांकि, बाद में पाकिस्तानी टीम मैच खेलने के लिए पहुंची. इस ग्रुप से टीम इंडिया और पाकिस्तान ने क्वालिफाई किया है, जबकि यूएई और ओमान बाहर हो गए हैं. 21 सितंबर को भारत-पाक मैच होगा.

ऐसी रही यूएई की पारी

147 रनों के जवाब में उतरी यूएई की शुरुआत अच्छी रही. वसीम और शराफू ने कुछ अच्छे शॉट लगाए. लेकिन तीसरे ओवर में टीम को पहला झटका शराफू के रूप में लगा. इसके बाद कप्तान वसीम भी सस्ते में निपट गए. जोहैब भी कमाल नहीं दिखा पाए और 4 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद राहुल चोपड़ा ने 35 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की. ध्रुव ने उनका साथ भी दिया. लेकिन दोनों का विकेट गिरने के बाद यूएई की पारी बिखर गई और ये मुकाबला गंवा दिया. इस हार के साथ ही यूएई का एशिया कप अभियान भी समाप्त हो गया है. 

ऐसी रही पाकिस्तान की पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में पाकिस्तान को झटका लगा जब सैम अयूब बिना खाता खोले आउट हो गए. भारत के खिलाफ भी अयूब खाता नहीं खोल सके थे. इसके बाद तीसरे ओवर में फिर पाकिस्तान का विकेट गिरा और फरहान आउट हो गए. फिर फखर जमां ने पारी को संभालने की कोशिश की. उन्होंने अर्धशतक भी लगाया. लेकिन पाक के रनों की रफ्तार धीमी ही रही. लेकिन अंतिम ओवरों में शाहीन शाह आफरीदी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 14 गेंद में 29 रन पीट दिए, जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 20 ओवर में 146 रन बना लिया. 

बता दें कि ये मुकाबला सुपर-4 के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए अहम था. इस मैच में जीत के साथ ही पाकिस्तान ने टीम इंडिया के साथ सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया. पाकिस्तान ने एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत ओमान के खिलाफ की थी. इस मैच में पाक को बड़े अंतर से जीत मिली थी. लेकिन दूसरे मैच में उसे भारत के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

मैच से पहले हुआ तगड़ा ड्रामा

इस मैच के शुरू होने से एक घंटे पहले पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि पाकिस्तान यूएई के साथ मैच नहीं खेलेगा. टीम होटल से स्टेडियम के लिए रवाना भी नहीं हुआ. मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग पर पीसीबी अड़ा रहा. लेकिन आईसीसी ने उनकी एक न सुनी और बाद में पाकिस्तान मैच खेलने के लिए राजी हो गया. इस मैच में एंडी पायक्रॉफ्ट ही रेफरी रहे.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति