सेवा पखवाड़े में मंत्री टेटवाल ने सारंगपुर में चलाया सफाई अभियान

सारंगपुर को स्वच्छता में नंबर वन बनाएंगे : मंत्री गौतम

भोपाल
सारंगपुर में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को व्यापक सफाई अभियान का आयोजन किया गया। कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने स्वयं सफाई कर नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। जब तक प्रत्येक नागरिक व्यक्तिगत स्तर पर जिम्मेदारी नहीं निभाएगा, तब तक किसी भी शहर को स्वच्छता में अग्रणी नहीं बनाया जा सकता।

मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने कहा कि सारंगपुर को स्वच्छता में नंबर वन स्थान दिलाना हम सबका संकल्प होना चाहिए। इसके लिए आवश्यक है कि हम न केवल अपने घरों और आस-पास की सफाई रखें, बल्कि सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ बनाए रखने में योगदान दें। उन्होंने अपील की कि नगर, गली और मोहल्ले को गंदा न करें तथा जहां गंदगी दिखे, उसे तत्काल साफ करने की आदत विकसित करें।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहते हैं। गंदगी से बीमारियां फैलती हैं, वहीं स्वच्छता से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और विकास की भावना उत्पन्न होती है। मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि नगरवासियों को इस दिशा में सजग रहकर आगे आना चाहिए ताकि सारंगपुर प्रदेश के स्वच्छ नगरों में शामिल हो सके। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और समाजसेवी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर और सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति