कुंवारों के लिए नो एंट्री — गाजियाबाद सोसाइटी के गेट पर लगा चौंकाने वाला पोस्टर

गाजियाबाद

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में अविवाहित युवाओं को किराये पर फ्लैट देने पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए सोसाइटी के मेन गेट पर 'बैचलर टेनेंट आर नॉट अलाउड' के पोस्टर लगाए गए हैं।सोसाइटी निवासी अरुण सिंह ने बताया कि हाल ही में सोसाइटी के एक फ्लैट में किराये पर रहने वाले तीन-चार युवकों को साइबर क्राइम की टीम ने छापा मारकर गिरफ्तार किया था। उनके पास से 25 लाख रुपये नकद और एक पिस्टल भी बरामद हुई थी। इससे सोसाइटी का नाम भी बदनाम हुआ।

इसी तरह के कुछ और मामले हैं, जहां किराये पर रह रहे अविवाहित युवक देर रात तक शोर गुल करते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। वहीं, सोसाइटी में रहने वाले सभ्य लोगों के साथ महिलाओं और बच्चों के लिए भी ऐसी गतिविधियां ठीक नहीं हैं। इससे उन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में सोसाइटी के लोगों ने बीते शनिवार को प्रबंधन ऑफिस में एक बैठक की। इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि अब किसी भी अविवाहित युवक को सोसाइटी में किराये पर फ्लैट नहीं दिया जाएगा।

बैठक के अगले ही दिन सोसाइटी के गेट पर बड़े पोस्टर-बैनर लगा दिए गए। असल में गाजियाबाद शिक्षा क्षेत्र के रूप में तेजी से उभरा है। यहां दूर-दूर से युवा पढ़ाई के लिए आते हैं और किराये पर रहते हैं। इस तरह की अनैतिक गतिविधियों से अन्य युवाओं के लिए भी परेशानी हो सकती है।
सोसाइटी में देर रात तक शोर-गुल करते हैं युवा

सोसाइटी निवासियों के मुताबिक, सोसाइटी में करीब 500-600 किरायेदार हैं। इनमें से 150-200 फ्लैटों में अविवाहित किरायेदार रहते हैं। कई युवा देर रात तक पार्टी और शोरगुल कर माहौल खराब करते हैं। अब जब तक इनका एग्रीमेंट है तभी तक इन्हें अनुमति है। इसके बाद इनका एग्रीमेंट नहीं बढ़ाया जाएगा। इसकी जानकारी सभी को दे दी गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति