एसएचओ सहित 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बठिंडा
बठिंडा जिले के रायके कलां गांव में पुलिस टीम पर हमले की बड़ी खबर सामने आई है। यह घटना उस समय घटी जब बुधवार देर रात को रायके कलां गांव में चल रहे बाबा दाता बाबा हरि दास जी के मेले के दौरान युवकों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान थाना नंदगढ़ पुलिस ने हुडदंग करने वाले लोगों को रोकने की कोशिश की, तो नौजवानों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में नंदगढ़ थाने के एसएचओ रविंदर सिंह और दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद, स्थिति कंट्रोल से बाहर होता देख पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, इस उपद्रव पर उतारू लोगों ने जमकर ईंट व पत्थर बारसाए। इस दौरान करीब 9-10 फायर राउंड कर भीड़ को तितर-बितर किया गया और अन्य थानों की पुलिस बुलाकर स्थिति को कंट्रोल किया गया। एसएसपी बठिंडा अमनीत कोंडल ने मीडिया को बताया कि रायके कलां में चल रहे तीन दिवसीय मेले के दौरान पुलिस को लड़कों के दो गुटों में झगड़े की सूचना मिली थी। जहां बलकरण सिंह नंबरदार के घर में घुसे युवक को बाहर निकालने के लिए भारी भीड़ जमा थी। जिसके बाद थाना प्रमुख इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे, जब पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो इस भीड़ ने पुलिस पार्टी पर ही हमला कर दिया। जिसमें थाना प्रमुख रविंदर सिंह और अन्य कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवा में फायरिंग और लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इस बीच, बठिंडा से मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति