प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचा जैसलमेर तक, 50 लोगों को मिली पहली किश्त – आप कैसे करें आवेदन?

जैसलमेर
 प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत अंगीकार अभियान व योजना 2.0 की प्रथम वर्षगांठ शुक्रवार को नगर परिषद परिसर में आवास दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर 50 लाभार्थियों को पहली किश्त के रूप में कुल 25 लाख रुपये की राशि वितरित की गई। विधायक छोटू सिंह भाटी, जिला कलक्टर प्रताप सिंह और अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम ने लाभार्थियों को सांकेतिक चेक सौंपे।

आयुक्त नगर परिषद ने बताया कि योजना के अंतर्गत किश्तों का वर्गीकरण तय किया गया है। पात्र आवेदकों को समय-समय पर किस्तों में राशि दी जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र परिवारों से योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करने की अपील की।

कार्यक्रम में अन्य विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे लोगों ने देखा। इस मौके पर आवास प्रभारी सुशील कुमार यादव, नवदीप सिंह नाथावत सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कौन कर सकता है आवेदन?

-शहरी क्षेत्र में रहने वाले परिवार, जिनके पास पक्के घर नहीं हैं।

-बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) से जुड़े परिवार।

-निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के लोग, जिनकी वार्षिक आय 18 लाख रुपये तक है।

-ऐसे परिवार जिनके नाम पर पहले से कोई पक्का मकान या सरकारी आवासीय योजना का लाभ न लिया गया हो।

आवेदन कैसे करें?

-इच्छुक आवेदक pmaymis.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

-आवेदन के लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र, परिवार की आय का प्रमाण, बैंक पासबुक और निवास प्रमाण-पत्र जरूरी होगा।

-नगर परिषद या शहरी निकाय कार्यालय में भी पात्र लोग आवेदन जमा कर सकते हैं, जहां फॉर्म भरने और जानकारी देने की सुविधा उपलब्ध है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति