शानदार शतक और 500+ स्कोर, भारतीय बल्लेबाज़ों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

नई दिल्ली 
टीम इंडिया के 2 स्टार खिलाड़ियों ने बल्ले से कमाल किया और शानदार शतक ठोक ऑस्ट्रेलिया ए का बुरा हाल कर दिया. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले रहे पहले अनऑफिशियली टेस्ट में जब ऑस्ट्रेलिया ए ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर 532 रन बना तो उसे लगा कि यह रन काफी हैं, लेकिन उसे क्या पता था कि इंडिया ए के देवदत्त पडिक्कल और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल कुछ और ही ठानकर बैठे हैं. दोनों जब क्रीज पर आते तो चौके-छक्कों की बारिश कर दी.

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 222 रनों पर कप्तान श्रेयस अय्यर समेत कुल 4 विकेट खो दिए थे. इसलिए पहले तो पडिक्कल और जुरेल दोनों ने संभलकर खेला, लेकिन जब एक बार नजरें क्रीज पर टिक गईं तो फिर हाथ खोले और शतक ठोक टीम को 500 पार ले गए. दोनों ने मिलकर कंगारू गेंदबाजों की जमकर खबर ली. इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों ने मिलकर कुल 291 रन कूटे, जिसमें 26 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. मतलब आधे से ज्यादा रन तो इन दोनों ने मिलकर ही बना डाले.

पडिक्कल ने 156 जबकि जुरेल ने 135 रन ठोके
चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे देवदत्त पडिक्कल ने 287 बॉल पर 156 रन बनाए. उन्होंने 14 चौके और 1 छक्का भी लगाया. आखिर में वो स्पिनर रोच्चिचियोली का शिकार बने. वहीं छठे नंबर पर उतरे ध्रुव जुरेल ने 114 बॉल सेंचुरी ठोकी और 189 बॉल पर 12 चौके और 5 छक्के कूटकर कुल 135 रन किए. आखिर में फर्गस ओ’नील नाम के गेंदबाज का शिकार बने. जब दोनों आउट हुए तो अपना काम बखूबी पूरी कर गए.

अगर मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी 6 विकेट के नुकसान पर 532 रन बनाकर घोषित की थी. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सैम कोन्सटास ने 109 और विकेटकीपर बैटर जोश फिलिपे ने 123 रनों की शानदार पारियां खेली थीं. बाकी 3 बल्लेबाजों ने भी 70 प्लस की पारियां खेलकर भारतीय बॉलर्स को जमकर पीटा था, हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने भी कमाल किया और खबर लिखे जाने तक 7 विकेट खोकर 520 रन बना दिए हैं. अभी वो 12 रन पीछे है. खेल का चौथा दिन चल रहा है और यह मैच अब ड्रॉ की तरफ बढ़ चुका है. 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति