iPhone 17 लॉन्च पर क्रेज़: खरीदने की होड़ में झगड़े तक, दिल्ली-मुंबई में रातभर खड़े रहे लोग

मुंबई 

एप्पल ने भारत में अपनी नई आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू कर दी है. एप्पल अपने नए आईफोन्स की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर रहा है. एप्पल ने भारत में अब अपने चार ऑफलाइन स्टोर्स खोल दिए हैं और आज एप्पल के इन सभी स्टोर्स पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है. एप्पल के फैन्स में iPhone 17 सीरीज का इतना ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है कि मुंबई में लोगों की भीड़ को कंट्रोल करना भी मुश्किल हो रहा है, ग्राहक आपस में लड़ाई भी कर रहे हैं. दिल्ली के स्टोर पर लोग कल रात से ही लाइन लगाकर आईफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं. आइए हम आपको वीडियो के जरिए दिखाते हैं कि भारत के ऑफलाइन एप्पल स्टोर्स में आईफोन 17 सीरीज को खरीदने के लिए कितनी भीड़ लगी है.

iPhone 17 Series के लिए लोगों को जबरदस्त क्रेज

आज सुबह पीटीआई ने एक वीडियो शेयर की, जिसमें देखा जा सकता है कि मुंबई में स्थित एप्पल स्टोर पर लोग घंटों से लाइन में लगे हैं और आपस में झगड़ा भी कर रहे हैं. मुंबई के एप्पल स्टोर के बाहर भारी भीड़ का आलम ऐसा है कि लोगों के बीच में झपड़ हो गई और उन्हें कंट्रोल करने के लिए सिक्योरिटी स्टाफ को लाठियों का भी इस्तेमाल करना पड़ा.   

इसके अलावा मुंबई के एप्पल स्टोर की एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग 3-4 अलग-अलग लंबी लाइन्स में लगे हैं और आईफोन को खरीदने का इंतजार कर रहे हैं.इसके अलावा दिल्ली के साकेत सिटी वॉक मॉल में स्थित एप्पल स्टोर पर भी लंबी लाइन देखने को मिली. दिल्ली के साकेत में एप्पल स्टोर के बाहर लगी लाइन मॉल से मेन रोड तक लगी हुई है. लोगों ने बताया कि वो कल रात से ही आईफोन्स खरीदने के लिए लाइन्स में लगे हुए हैं.

इसके अलावा बेंगलुरु के एप्पल स्टोर का भी हाल ऐसा ही है. बेंगलुरु में पहली बार लोगों को ऑफलाइन एप्पल स्टोर में जाकर आईफोन 17 सीरीज के आईफोन्स खरीदने का मौका मिल रहा है. ऐसे में वहां पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. एप्पल ने इसी महीने पहले 2 सितंबर को बेंगलुरु और फिर 4 सितंबर को पुणे में भी एप्पल स्टोर खोला था और वहां पर लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली, जो आईफोन 17 सीरीज के फोन्स खरीदने के लिए आए थे.

इस भारी भीड़ के क्रेज को पार करते हुए आईफोन 17 सीरीज के आईफोन्स खरीदने वाले कुछ लोगों से न्यूज़ एजेंसियों ने बात की. एएनआई को दिए एक बाइट में मुंबई के एक ग्राहक, अमन चौहान ने कहा, "मैंने iPhone 17PRO Max खरीदा है, एक 256GB का और दूसरा 1TB का है. मैं रात 12 बजे से लाइन में इंतज़ार कर रहा था और अब मुझे मिल गया है. इसमें नए फीचर हैं. नारंगी रंग नया है."

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति