MBBS डॉक्टर को नहीं आता इंजेक्शन लगाना, गोरखपुर में 15 वर्षीय बच्ची बनी शिकार

गोरखपुर
जिले के गगहा थाना क्षेत्र के महुराई सिंघला गांव में एक 15 वर्षीय बच्ची रंजना यादव को अस्पताल में लापरवाही का ऐसा खामियाजा भुगतना पड़ा, जो उसकी जान पर बन आई। परिजनों के अनुसार, निजी अस्पताल के एक कर्मचारी ने गलत तरीके से इंजेक्शन लगाया, जिससे इंजेक्शन की सुई (निडिल) टूटकर बच्ची की नस में फंस गई। घटना के बाद न केवल अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठे, बल्कि पुलिस पर भी आरोप लगे कि उन्होंने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। फिलहाल बच्ची का ऑपरेशन कर निडिल निकाल दी गई है और अब वह खतरे से बाहर है। सीएमओ गोरखपुर ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

क्या हुआ था?
रंजना की तबीयत खराब होने पर परिवार वाले उसे लेकर हाटा स्थित एक अस्पताल में गए। वहां एक कर्मचारी ने बाएं हाथ में इंजेक्शन लगाया, लेकिन तुरंत ही रंजना को असहनीय दर्द शुरू हो गया। थोड़ी देर बाद दूसरे हाथ में भी इंजेक्शन लगाया गया, मगर आराम नहीं मिला। रातभर दर्द से कराहती बच्ची को परिजन दोबारा अस्पताल ले गए, लेकिन वहां से सिर्फ दवा देकर वापस भेज दिया गया। दर्द बढ़ने पर एक्स-रे करवाया गया, जिसमें खुलासा हुआ कि निडिल टूटकर नस में फंसी हुई है।

अस्पताल ने किया इंतजार, फिर भगाया
एक्स-रे रिपोर्ट लेकर जब परिजन दोबारा उसी अस्पताल पहुंचे, तो वहां उन्हें पूरे दिन अस्पताल में बैठाए रखा गया और आखिर में बदसलूकी कर भगा दिया गया। इससे आहत परिवार ने गगहा थाने में शिकायत की, लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

डीएम से की शिकायत, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
न्याय न मिलने पर पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी कार्यालय में गुहार लगाई, जिसके बाद DM गोरखपुर ने सीएमओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 2 दिन इलाज के बाद सफल ऑपरेशन कर नस में फंसी निडिल निकाल दी।

परिजनों की मांग: हो सख्त कार्रवाई
रंजना की मां सीमा यादव का कहना है कि अगर समय पर सही इलाज मिलता, तो बच्ची को इतनी पीड़ा नहीं झेलनी पड़ती। उन्होंने मांग की कि ग़ैरजिम्मेदार अस्पताल कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी और मरीज के साथ ऐसी लापरवाही न हो।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति