भारतीय टीम के लिए चेतावनी: सैमी बोले, पेस बॉलिंग से 20 विकेट भारत में भी सम्भव

वेस्टइंडीज 
वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी का मानना ​​है कि उनके तेज गेंदबाजी आक्रमण में इतनी विविधता है कि वह भारतीय हालात में 20 विकेट ले सकता है। उन्होंने अपनी टीम से आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले न्यूजीलैंड से प्रेरणा लेने को कहा, जिसने पिछले साल भारत को उसकी धरती पर हराकर इतिहास रचा था। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच दो अक्टूबर से अहमदाबाद में और दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा।

मुख्य कोच डैरेन सैमी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब हम ऐसी स्थिति में हैं जहां हमारा तेज गेंदबाजी आक्रमण किसी भी परिस्थिति में विकेट लेने में सक्षम हैं। हमारे पास चार अलग-अलग तरह के तेज गेंदबाज हैं जिनकी अपनी खास विशेषता है। हमारे तेज गेंदबाजी आक्रमण में विविधता है।’’

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी आक्रमण में अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, एंडरसन फिलिप और जेडन सील्स के अलावा ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स शामिल हैं। सैमी ने कहा, ‘‘हमारे पास शमर जोसेफ है, जो बेहद कुशल गेंदबाज है। हमारे पास जेडन है, जिसका अगला पैर मजबूत है और वह गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सकता है। हमारे पास अल्जारी जोसेफ है जो अपने कद के कारण उछाल हासिल कर सकता है। इस तरह से हमारे पास भारत में टेस्ट मैच में 20 विकेट लेने की क्षमता है।’’

सैमी ने कहा कि उनकी टीम न्यूजीलैंड का अनुसरण करना चाहती है, जिसने पिछले साल भारत को 3-0 से हराया था। उन्होंने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड ने वहां जाकर अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया और हमें उससे प्रेरणा लेनी चाहिए। लेकिन यह उन चीजों को समझने की बात है जो न्यूजीलैंड ने उन परिस्थितियों में कीं। उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी उनका अनुसरण करेंगे।’’

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति