राजनीतिक बयानबाजी: केशव का विपक्ष को चेतावनी भरा संदेश

पीलीभीत
यूपी के पीलीभीत पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहा कि देश में 2047 तक अखिलेश यादव और राहुल गांधी के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। अभी भाजपा को विकसित और समृद्ध भारत बनाना है। वोट चोरी के आरोपों को लेकर डिप्टी सीएम ने साफ तौर पर कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में जनता अपना मन दिखा चुकी है। अब बिहार के चुनाव भी परिणाम सब कुछ बता देंगे। विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, अब बूथ कैपचरिंग नहीं, जनता की अदालत में फैसले होते हैं।

भाजपा के पार्टी कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री मौर्य ने विपक्ष को निशाने पर लिया। वोट चोरी के आरोपों पर कहा कि चुनाव आयोग सूची में गलत दर्ज वोटों को काट रहा है। इससे विपक्षियों को दर्द है। बोले कि कोई घुसपैठिया हमारे देश में आ गया है। उसने भी मतदाता सूची में नाल डलवा दिया है और भाजपा विरोधी दलों को वोट देता है। जब उसका नाम चुनाव आयोग काटता है तो राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव को दर्द होता है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि अब भ्रष्टाचार से मुक्त भारत बन रहा है। बूथों पर कब्जा कर चुनाव जीतने का युग खत्म हो गया। अब जो मतदाता अपना जहां वोट डालना चाहता है वहां मत डालता है।

कांग्रेस की सरकार में एक रुपया लेागों तक भेजा जाता था कुछ पैसा ही पहुंचता था। पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो लोगों के खाते में करोड़ों रुपया डाल चुके हैं। ऐसे बीच में गड़बड़ी करने वालों को दर्द होना स्वाभाविक है। भाजपा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि माताएं और बहनें सुरक्षित हैं। विपक्षी सत्ता के लिए तड़प रहे हैं। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम में कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। वे विपक्षी पार्टियों को खटक रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग पर प्रश्नचिह्न लगाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है। अब बूथ कैप्चरिंग जैसे तरीके काम नहीं आते, बल्कि जनता की अदालत में फैसले होते हैं। उन्होंने कहा कि पहले गुंडागर्दी के सहारे चुनाव जीते जाते थे, लेकिन भाजपा शासन में गुंडे प्रदेश से बाहर हो गए हैं। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के दौरान सेवा पखवाड़े में की जा रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला और विकसित भारत को लेकर सरकार का विजन बताया। डिप्टी सीएम ने कहा कि महिलाओं को मेडिकल कैंपों में ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराए, क्योंकि नारी स्वस्थ होगी तो देश स्वस्थ होगा। इस दौरान प्रभारी मंत्री बल्देव सिंह औलख, गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, विधायक विवेक वर्मा, प्रवक्तानंद, बाबूराम पासवान, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा आदि भाजपा संगठन के लोग रहे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति