रास्ते में रुके कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस के साथ हुई विवादित भिड़ंत

मथुरा 
यूपी के मथुरा में कांग्रेस कार्यकर्ता की पुलिस के साथ तकरार हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।

सीएम को इसलिए ज्ञापन देने जा रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता 
दरअसल, मथुरा जिले में पिछले दिनों आई भयंकर बाढ़ से किसानों और आम नागरिकों की स्थिति को अत्यंत दयनीय बना दिया। बाढ़ की वजह से फसलों का भारी नुकसान हुआ। पूरे क्षेत्र में कृषि भूमि फैसले पशुधन मकान एवं अन्य संपत्तियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। यह आपदा जनजीवन के लिए संकट बनकर सामने आई है। प्रभावित किसान और आमजनों के लिए विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।

ये थी मांगे…
कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इसमें बाढ़ आपदा से प्रभावित किसानों का कर्जा माफ करने, डीएपी यूरिया खाद्य उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी तमाम मांगे थीं। लेकिन, रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया और पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद क्वालिटी चौराहा पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति