टीम इंडिया की नई जर्सी: रंग में बदलाव और पीछे की कहानी जो सभी को जाननी चाहिए

नई दिल्ली 
भारतीय क्रिकेट टीम को हमने हमेशा लिमिटेड ओवर क्रिकेट में नीली जर्सी में देखा है, मगर बीसीसीआई ने ऐताहिसिक कदम उठाते हुए इंडिया वुमेंस वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वुमेंस तीसरे वनडे में जर्सी का रंग बदलने का बड़ा फैसला किया है। यह फैसला ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। बीसीसीआई ने इसकी जानकारी X पर दी। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब जर्सी का रंग पूरे तरीके से बदला गया है। 2019 वर्ल्ड कप के दौरान भारत ने ऑरेंज कल की जर्सी पहली थी, मगर उसमें आगे नीला कलर था। मगर इस बार जर्सी का कलर पूरी तरह से पिंक किया गया है। हालांकि जर्सी का रंग सिर्फ एक मैच के लिए ही बदला गया है।

बीसीसीआई ने इसका जानकारी देते हुए X पर लिखा, “स्तन कैंसर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए टीम इंडिया आज तीसरे वनडे में विशेष गुलाबी रंग की जर्सी पहनेगी।” भारत ही ऐसा करने वाला पहला देश नहीं है। ऑस्ट्रेलिया में हर साल, सिडनी में न्यू ईयर टेस्ट के दौरान एक प्रमुख वार्षिक स्तन कैंसर जागरूकता अभियान आयोजित किया जाता है, जिसे 'पिंक टेस्ट' के नाम से जाना जाता है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में आयोजित यह मैच जेन मैकग्राथ (ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ की दिवंगत पत्नी) के सम्मान में गुलाबी रंग में रंग जाता है और मैकग्राथ फाउंडेशन के लिए धन और जागरूकता बढ़ाता है।

यह आयोजन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के घरेलू कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, और मैकग्राथ फाउंडेशन के साथ इसकी साझेदारी स्तन कैंसर से प्रभावित लोगों की सहायता करती है। बात मुकाबले की करें तो, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह डिसाइडर मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में पलटवार करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 108 रनों से धूल चटाई थी। आगामी वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारत इस सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहेगा।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति