वीवीएस लक्ष्मण बोले – ऑस्ट्रेलिया दौरा वैभव सूर्यवंशी के करियर के लिए सुनहरा अवसर

नई दिल्ली  
वैभव सूर्यवंशी के ऑस्ट्रेलिया में पहली बार खेलने की उलटी गिनती शुरू है. बस कुछ घंटे और फिर ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर शुरू हो जाएगा वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का जोर दिखना. वैभव सूर्यवंशी भारत की अंडर 19 टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं, जिसे वहां पर व्हाइट बॉल और रेड बॉल की सीरीज खेलनी है. भारत की अंडर 19 टीम और वैभव सूर्यवंशी के ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी NCA के हेड वीवीएस लक्ष्मण ने उन्हें गुरुमंत्र दिया. लक्ष्मण ने वैभव समेत सभी खिलाड़ियों से ऑस्ट्रेलिया दौरे को उनके लिए बड़ा मौका बताया है.

वीवीएस लक्ष्मण ने दिया गुरुमंत्र
भारत के पूर्व क्रिकेटर रहे वीवीएस लक्ष्मण का खुद भी ऑस्ट्रेलिया फेवरेट शिकार रहा है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया में और ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ खेलना हमेशा पसंद रहा है. और, अब अपनी उसी पसंदीदा टीम के खिलाफ कैसे खेलना है, ये बात वीवीएस लक्ष्मण ने वैभव सूर्यवंशी और भारत की अंडर 19 टीम को बतलाई है.

ऑस्ट्रेलिया है बड़ा मौका- लक्ष्मण
भारत की अंडर 19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जी-तोड़ मेहनत की थी. पसीना बहाया था. उनके उसी एफर्ट को देखने के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेलने के महत्व और तरीके के बारे में बताया.

वीवीएस लक्ष्मण ने पहले तो ऑस्ट्रेलिया में सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी और अंडर-19 टीम को मुबारकबाद दी. फिर कहा कि ऑस्ट्रेलिया में खेलना एक बड़ा मौका है, जहां चुनौती बड़ी होगी और जिनका सामना आपको पूरे विश्वास के साथ करना होगा. ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर सिर्फ आपका इम्तिहान नहीं होगा बल्कि वो आपको आगे बढ़ने और अपने खेल को नई ऊंचाई तक ले जाने में भी मदद करेगा. वीवीएस लक्ष्मण ने आखिर में 3 बातें और कही. उन्होंने कहा कि अपनी काबिलियत को बैक करो, एक दूसरे पर भरोसा करो, और जो सफर चल रहा है उसके पूरे मजे लो.
 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की सीरीज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की अंडर 19 टीम के सीरीज की शुरुआत 21 सितंबर से होनी है. पहले वनडे सीरीज होगी, जिसके 3 मुकाबले 21, 24 और 26 सितंबर को खेले जाएंगे. जबकि उसके बाद 30 सितंबर से मल्टी डे मैच खेले जाएंगे. भारत की अंडर 19 टीम को ऑस्ट्रेलिया में 2 मल्टी डे मैच खेलने हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रेड बॉल सीरीज यानी मल्टी डे मैच खेलने का तो अनुभव है, जो कि उन्होंने पिछले ही साल अपनी जमीन पर खेला था. मगर वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का सामना पहली बार करते दिखेंगे.

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति