अब दिल्ली के स्टेडियम में इवेंट आयोजित करना हुआ सस्ता और सुविधाजनक

नई दिल्ली 
दिल्ली के बड़े स्टेडियमों को लेकर सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने बड़े स्टेडियमों की बुकिंग की राशि में भारी कटौती की है, जिससे अब स्टेडियमों में कार्यक्रम का आयोजन कराना बहुत आसान हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य दिल्ली को लाइव इवेंट्स और कॉन्सर्ट इकोनॉमी का हब बनाना है.

दरअसल, इससे पहले भी मंत्री कपिल मिश्रा स्टेडियम के अधिक किराए को लेकर आपत्ति जता चुके हैं. उन्होंने हाल ही में कहा था कि इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और JLN के किराए में 100% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. इस वजह से आयोजकों को कार्यक्रमों, म्यूजिक कॉन्सर्ट और लाइव शो के आयोजन के लिए अहमदाबाद और मुंबई जैसे दूसरे शहरों में जाना पड़ रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली टूरिज्म रेवेन्यू भी खो रही है. उन्होंने स्टेडियमों के किराए को कम करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था.

कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर SAI के नोटिस को शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली के बड़े स्टेडियमों में अब कार्यक्रमों का आयोजन बहुत आसान हो गया है. स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने इन स्टेडियमों के बुकिंग की राशि में भारी कमी की घोषणा की है. इसके आगे उन्होंने लिखा कि यह निर्णय दिल्ली को लाइव इवेंट्स और कॉन्सर्ट इकोनॉमी का हब बनाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करेगा.
 
तीन कैटेगरी में डिवाइड किए आयोजक
SAI द्वारा जारी नोटिस में स्टेडियम में किसी भी कार्यक्रम को आयोजित करने वाले आयोजकों को तीन कैटेगरी में डिवाइड किया गया है. हर एक कैटेगरी के लिए स्टेडियम का शुल्क अलग-अलग होगा. पहली कैटेगरी में सरकारी संस्थाओं द्वारा किए जाने वाले आयोजन आएंगे, जिसमें सरकारी स्कूल या कॉलेज, भारत मंत्रालय, और MYAS द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थाएं, जो लड़कियों या दिव्यांग लड़कों के लिए खेल का आयोजन करते हैं, के कार्यक्रम शामिल हैं.

दूसरी कैटेगरी में वे खेल प्रतियोगिताएं या आयोजन आएंगे, जो किसी निजी स्कूल या कॉलेज, रजिस्टर्ड सोसाइटी जो पिछले 5 साल से खेलों के विकास में काम कर रही हों, लड़कियों और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिताएं जो कैटेगरी 1 में शामिल न हों, ऐसे कार्यक्रम कैटेगरी 2 में आएंगे. इसके अलावा, बाकी सभी आयोजन जो कैटेगरी 1 या 2 में नहीं आते हैं, उन्हें कैटेगरी 3 में शामिल किया जाएगा. नोटिस में कहा गया कि सबसे पहले, जब भी कोई खेल आयोजन के लिए बुकिंग होगी, तो एडमिन स्टाफ को यह देखना होगा कि आयोजक किस कैटेगरी में आते हैं और उसी के आधार पर शुल्क लागू होगा.

किस कैटेगिरी का कितना शुल्क है?
अगर दिल्ली के प्रमुख स्टेडियम जवाहर लाल नेहरू (JLN) की बात करें तो कैटेगिरी 1 के लिए इसके मेन एरिया का किराया 40 हजार रुपये है. वहीं कैटेगिरी 2 के लिए इस स्टेडियम के मेन एरिया का किराया 1 लाख रुपये है और कैटेगिरी 3 के लिए इसका किराया 25 लाख रुपये है. हालांकि, लाइट का बिल इसमें नहीं जोड़ा गया है, जिसे अलग से देना पड़ेगा. वहीं पहले जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के मेन एरिया का किराया 50 लाख रुपये होता था.इसके अलावा SAI ने कई और स्टेडियमों के किराए के बारे में विस्तार से बताया, जिसमें JLN, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आदि स्टेडियम शामिल हैं.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति