आज लगेगा सूर्य ग्रहण: भूलकर भी न करें ये गलतियां, गर्भवती महिलाओं के लिए ज़रूरी अलर्ट

आज यानि कि 21 सितंबर रविवार को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भले ही यह एक अद्भुत खगोलीय घटना है लेकिन धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं में इसे शुभ नहीं माना जाता। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा फिर भी गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ सकता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी नियम

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को इन बातों का पालन करना चाहिए:

घर से बाहर न निकलें: मान्यता है कि सूर्य ग्रहण से निकलने वाली किरणें शिशु पर बुरा असर डाल सकती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इस दौरान घर के अंदर ही रहने की सलाह दी जाती है।

नुकीली चीज़ों का प्रयोग न करें: ग्रहण के समय कैंची, चाकू, सुई या किसी भी तेज धार वाली वस्तु का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे शिशु के शरीर पर जन्मचिह्न या निशान बन सकते हैं।

मंत्र जाप करें: इस दौरान मन को शांत और सकारात्मक रखने के लिए देवी-देवताओं के नाम का जाप या गीता-रामायण का पाठ करना शुभ माना जाता है। इससे मानसिक शांति मिलती है।

भोजन और पानी का ध्यान रखें: ग्रहण से पहले बने भोजन में तुलसी के पत्ते डाल दें और पानी में कुशा रख दें। यह माना जाता है कि ऐसा करने से खाने-पीने की चीज़ें ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से सुरक्षित रहती हैं।

भले ही सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई न दे लेकिन सावधानी बरतने से कोई नुकसान नहीं है। यह सदियों पुरानी मान्यताएं हैं जिनका पालन करना लोग अपनी परंपरा का हिस्सा मानते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति