युवाओं को नशा मुक्त भारत का संकल्प, सीएम ने बताई रोजगार व सुरक्षा की कामयाबी

सीकर

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सीकर पहुंचे। उन्होंने सीकर में मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित ग्राउंड में हजारों स्टूडेंट्स को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां स्टूडेंट्स को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री ने यहां पर संबोधित करते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में युवा पेपर देते थे और वह पेपर लीक हो जाते। जिसके चलते युवाओं की मेहनत खराब होती और उन्हें निराशा हाथ लगती। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद कितनी ही परीक्षाएं आयोजित हुईं, लेकिन एक भी पेपरलीक नहीं हुआ।

सत्ता में आने से पहले हमने एक साल में एक लाख नौकरी देने की बात कही थी। अब तक 75 हजार दे चुके हैं और 25 तारीख को बाकी भी दे देंगे। पांच साल के भीतर चार लाख नौकरी देने का काम हम करेंगे। केवल सरकारी ही नहीं बल्कि प्राइवेट सेक्टर में भी 6 लाख से ज्यादा नौकरी देने का काम हम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में किस तरह नशे का काम होता था, लेकिन हमारी सरकार ने बॉर्डर से ही इस पर पाबंदी लगा दी है। नतीजा यह है कि पिछले करीब 18 महीने में नशे के खिलाफ 6608 मुकदमे दर्ज किए गए और 7800 से ज्यादा गिरफ्तारियां की गई। 4700 किलो अफीम और 130 किलो हीरोइन जब्त की गई। भाजपा के शासन में प्रदेश लगातार सुरक्षा की दृष्टि से आगे बढ़ता जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण बिल पर बोलते हुए कहा कि हम जो विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन का बिल लेकर आए हैं उसे हमारे युवाओं में जोश आएगा। पहले जिस तरह से हमारी बहन बेटियों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में लेते थे उनको हमने ठीक कर दिया और अब जो धर्म परिवर्तन बिल लेकर आए हैं उससे ऐसे लोग सलाखों के पीछे होंगे। मुख्यमंत्री ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आप इस देश के भाग्य विधाता है। आप मेहनत करिए और इस देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दीजिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा मुक्ति की धारणा अपने मन में बना ही लीजिए। नशा दूर होगा तो यह देश प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ेगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति