शिक्षा में अनुशासन पर जोर, मदन दिलावर बोले- शिक्षक राष्ट्रहित को दे प्राथमिकता

जोधपुर

अगर आप सरकारी अध्यापक हैं और इस गलतफहमी में हैं कि आप की स्कूल का परिणाम लगातार खराब आने के बावजूद आप पर कोई नजर नहीं रख रहा तो अब सावधान हो जाइए, क्योंकि सरकारी स्कूलों के परिणामों पर अब शिक्षा विभाग सख्त हो चुका है। ऐसे अध्यापकों पर अब शिक्षा विभाग की पैनी नजर रहेगी। साथ ही अब परिणाम के बारे में शिक्षा विभाग को बताना भी होगा। अध्यापकों का परफॉर्मेंस अच्छा होगा तो उन्हें तबादलों में राहत दी जाएगी। जिनका परिणाम सही नहीं होगा उन्हें यह राहत नहीं मिलेगी।

स्कूल समय में बालाजी भेरुजी मंदिर या फिर नमाज पढ़ने जाने और मोबाइल क्लास में नहीं ले जाने के आदेशों का असर हुआ है। अब स्कूलों का परिणाम भी सुधरा है। साथ ही आपको जानकर खुशी होगी कि सरकारी स्कूलों का परिणाम निजी स्कूलों से अच्छा हुआ है। इसी के चलते सरकारी स्कूलों का स्तर पहले से अच्छा हुआ है और यह सुधार की प्रक्रिया लगातार जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। 500 वर्षों से चल रहा राम मंदिर के निर्माण का इंतजार खत्म हुआ। आज करोड़ों लोग वहां दर्शन कर रहे हैं और यह जो हमारे माथे का कलंक था वह मिट गया है। तीन तलाक से महिलाओं को मुक्ति दिलाई गई।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मदन दिलावर ने कहा कि जब बाटला हाउस में आतंकवादियों को मारा जा रहा था तब सोनिया गांधी पूरी रात फूट फूट कर रो रही थीं और यह राहुल गांधी ने बताया था। इसे साफ जाहिर होता है कि आतंकवादियों से असीम प्रेम था। इनको कोई न कोई रिश्तेदार लगते होंगे आतंकवादी। शिक्षकों को तबादले पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हमारे पूज्य गुरुजनों से एक निवेदन है कि राष्ट्र प्रथम होना चाहिए। जिससे जो काम उन्हें दिया गया है उसे पर पूरी ताकत और मेहनत से करेंगे और और बहुत से शिक्षक काम कर भी रहे हैं।

झालावाड़ स्कूल हादसे से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए मदन दिलावर ने कहा कि मांग तो 50 करोड़ की भी कर सकते हैं। मांग की कोई सीमा नहीं हो सकती। यह बहुत बड़ा देश है। यहां हादसे होते हैं। यह सच है सरकार के जो नियम बने हैं उनका पालन करना पड़ेगा। कांग्रेस के राज में भी दुर्घटनाएं हुई थीं उनसे पूछना चाहिए कि उस समय आपने कितना क्या दिया था।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति