कल से दिल्ली में शुरू हो रही रामलीला, जानें वो स्पॉट्स जहाँ पूरा परिवार मना सकता है मज़ा

दिल्ली 
दिल्ली में नवरात्रि और दशहरा के पावन अवसर पर भव्य रामलीलाओं का आयोजन हर साल की तरह इस बार भी शुरू हो रहा है. कल से राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में रामलीला मंचन की गूंज सुनाई देगी. इन आयोजनों में न सिर्फ दिल्ली बल्कि NCR और दूर-दराज से भी हजारों लोग शामिल होते हैं. परिवार संग रामलीला देखने का अपना ही आनंद है. आइए जानते हैं दिल्ली की सबसे फेमस रामलीला के बारें में जानतें है.

लव कुश रामलीला समिति, लालकिला मैदान: यह दिल्ली की सबसे भव्य और ऐतिहासिक रामलीलाओं में गिनी जाती है. यहां बड़े-बड़े फिल्मी सितारे भी अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हैं. जहां पहुचने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन लालकिला और चांदनी चौक से आसानी से पहुच सकते है. जो 22 सितंबर से शुरू होगी और 3 अक्टूबर तक चलेगी.

श्री धार्मिक रामलीला समिति, रामलीला मैदान (नई दिल्ली): देश की सबसे पुरानी रामलीलाओं में से एक है. यहां हर साल हजारों लोग रामायण के जीवंत मंचन को देखने आते हैं. यह नजदीकी मेट्रो स्टेशन नई दिल्ली के पास है.

नवरत्न रामलीला समिति, द्वारका: पश्चिमी दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में आयोजित यह रामलीला नई तकनीक और भव्य मंच सज्जा के लिए प्रसिद्ध है. इसके नजदीकी मेट्रो स्टेशन द्वारका सेक्टर-12 है.

श्री रामलीला समिति, अशोक विहार: उत्तर-पश्चिम दिल्ली की मशहूर रामलीला, जहां सामाजिक संदेशों को भी रामायण के साथ जोड़ा जाता है. यहां पहुचने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन कन्हैया नगर है.

मॉडल टाउन रामलीला समिति: यहां आधुनिक लाइटिंग और साउंड इफेक्ट्स के साथ भव्य आयोजन किया जाता है. इसके नजदीकी मेट्रो स्टेशन मॉडल टाउन है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति