EVM हैकिंग को लेकर दिल्ली में राजनीति गरमाई, रेखा गुप्ता के बयान पर केजरीवाल ने किया पलटवार

नई दिल्ली 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार वोट चोरी को लेकर मुद्दा उठा रहे हैं. वो चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी को लेकर आरोप लगा रहे हैं. इसी बीच राहुल गांधी की तरफ से EVM हैक को लेकर उठाए गए सवालों पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से सवाल पूछा गया. इस सवाल पर रेखा गुप्ता ने जो जवाब दिया वो अब वायरल हो गया है. साथ ही दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने रेखा गुप्ता के बयान को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, ये क्या कह रही हैं.

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से सवाल पूछा गया कि राहुल गांधी कहते हैं कि आप ईवीएम हैक कर लेती हैं? ईवीएम हैक करने की वजह से ही बीजेपी-एबीवीपी जीत रही है. चुनाव आयोग हर जगह आपके साथ है इसीलिए आप जीत हासिल कर रहे हैं. इस सवाल पर जवाब देते हुए सीएम ने कहा, 70 साल से वो ईवीएम हैक कर रहे थे, तो कुछ नहीं हो रहा था. हमने कर लिया तो बुरा लग गया. यह सही है मामला.

EVM को लेकर दिया बयान
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, मतलब वो अगर जीते तो जनता का आदेश और हम जीत गए तो ईवीएम हैक. यह फॉर्मूला कौन सी किताब में लिखा है? राहुल गांधी ने यह पढ़ाई कहां से की है. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, देश की भोली-भाली जनता को गुमराह करने के अलावा राहुल गांधी को और कुछ आता है. राहुल गांधी ने कहा था कि वोट चोरी के खिलाफ GEN-Z आवाज उठाएंगे. इस सवाल पर रेखा गुप्ता ने कहा, अभी दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव में पता चल गया कि GEN-Z किसके साथ हैं.

राहुल गांधी पर साधा निशाना
सीएम रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस ने लगातार देश को लूटा. साथ ही उन्होंने कहा, देश की जनता मोदी जी के साथ है. साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, केजरीवाल सिर्फ मीडिया में दिखते हैं. सीएम रेखा गुप्ता के ईवीएम को लेकर दिए इस बयान को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शेयर किया है. केजरीवाल ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, दिल्ली की सीएम ये क्या कह रही हैं.

वोट चोरी पर राहुल का हमला
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार वोटचोरी पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने पहले वोट चोरी को लेकर एटम बम गिराने की बात की. इसी के बाद अब उन्होंने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर कहा था कि वो वोट चोरी को लेकर हाइड्रोजन बम गिराएंगे. हाल ही में राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने वोट कटने का आरोप लगाया. राहुल गांधी का आरोप है कि साजिश के तहत ऑनलाइन वोट बड़े पैमाने पर काटे जा रहे हैं. इसमें वो लोग ज्यादा शिकार हो रहे हैं, जो सामान्य दशा में विपक्ष को वोट देते आए हैं. इसी के साथ कांग्रेस इससे पहले लगातार ईवीएम को लेकर निशाना साधती रही है और इसके हैक होना का दावा करती रही है.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति