प्रियदर्शन ने हेरा फेरी 3 के विवाद पर तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

 

मुंबई

बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी का जल्द ही तीसरा पार्ट फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ आने वाले हैं. कुछ समय पहले इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसकी मुख्य वजह परेश रावल थे. दरअसल, उन्होंने अचानक फिल्म छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन बाद में मेकर्स के समझाने के बाद सब ठीक हो गया था. वहीं, अब पहली बार फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

मुझे और परेश को कभी कोई समस्या नहीं हुई
बता दें कि फिल्म निर्माता प्रियदर्शन  ने अपने एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए कहा- ‘मुझे और परेश को कभी कोई समस्या नहीं हुई. जहां तक मुझे पता है, अक्षय और परेश को भी कभी कोई दिक्कत नहीं हुई. कुछ और लोग थे, जो परेश पर दबाव बना रहे थे. परेश रावल एक ऐसे इंसान हैं, जैसे आप जानते हैं कि जो लोग डरते हैं कि मैं बीमार हूं और इसे लेकर बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं. हालांकि समस्या कोई और है. इसलिए वो डरते हैं, लेकिन हमारे रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं हुआ.’

आगे बात करते हुए प्रियदर्शन  ने कहा- ‘अक्षय ने मुझसे कहा, ‘प्रिंस सर, अगर ऐसा होता है, तो होने दो. वरना, रहने देते हैं.’ बस इतना ही. कुछ लोगों ने इसमें मुश्किलें खड़ी की हैं. उनके बारे में बात करना बेकार है, इसलिए मैं बात नहीं कर रहा. उम्मीद करते हैं कि जिंदगी में अच्छा ही हो. ये फिल्म निर्माण है, इस दुनिया में आपके दुश्मन, दोस्त, प्रशंसक, आलोचक, बहुत कुछ होता है. मैं 40 साल कैसे गुजार पाया, मुझे आज भी नहीं पता.’

प्रियदर्शन का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें, तो प्रियदर्शन ने साल 1980 में अपने करियर की शुरुआत एक स्क्रीप्ट राइटर के रूप में किया था. इसके बाद उन्होंने निर्देशन में हाथ आजमाया. उन्होंने 1984 में एक निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत किया था. इस दौरान वह तमलि, मलयालम और तेलुगु भाषा में फिल्मों का निर्देशन करते रहे. इसके बाद प्रियदर्शन  ने साल 1992 में फिल्म मुस्कुराहट से बॉलीवुड में डेब्यू किया. बॉलीवुड में डेब्यू के बाद उन्हों ने हेरा फेरी, हंगामा, हलचल, गरम मसाला, भागम भाग, मालामाल वीकली, ढोल, भूलभुलैया जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों को खूब गुदगुदाया है. बेहतरीन काम के लिए भारत सरकार ने उन्हें साल 2012 में पद्मश्री से सम्मानित किया था.

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति