फ्लाइट के दौरान कॉकपिट में जबरन घुसने की कोशिश, यात्रियों में फैली सनसनी

बेंगलुरु

एअर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट से एक सुरक्षा संबंधी घटना का मामला सामने आया है. सोमवार को फ्लाइट संख्या IX1086 सुबह 8 बजे बेंगलुरु से वाराणसी के लिए उड़ान भरती है. फ्लाइट जब मिड-एयर थी तो एक यात्री जिसे टॉयलेट जाना था वह कथित तौर पर जबरन कॉकपिट में घुसने की कोशिश की. जिससे हड़कंप मच गया. यात्री से लेकर केबिन क्रू तक पहले घबरा गए. हालांकि, मामले को फिर समय रहते सुलझा लिया गया. 

अधिकारियों ने इस मामले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ कोई समझौता नहीं किया गया, मामले को संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है. 

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान जारी करते हुए कहा, 'हमें मालूम है कि मीडिया में खबरें चल रही हैं कि हमारी बेंगलुरु से वाराणसी आने वाली एक फ्लाइट में यात्री ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश की, वह टॉयलेट जाना चाहता था.'

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने आगे कहा, 'हम लोगों को आश्वासन देने चाहते हैं कि हमारी सुरक्षा प्रणाली मज़बूत और इसमें कोई कमी नहीं की गई. वर्तमान में इस मामले की जांच की जा रही है.'

फ्लाइट अपने तम समय सुबह 10 बजे अपने टाइम पर वाराणसी पहुंची. इस घटना की वजह से फ्लाइट में कोई विलंब नहीं हुआ. 

यह ताजा मामला पिछले महीने जून 2024 में हुई एक समान घटना की याद दिलाती है, जब एक 25 साल के शख्स को कोझिकोड से बहरैन जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के दरवाजे को खोलने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उस घटना के दौरान विमान को मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी और आरोपी ने केबिन क्रू पर भी हमला किया था.

इंडियन एविएशन के नियम क्या कहते हैं?

इंडियन एविएशन के नियमों के अनुसार, अगर कोई यात्री जबरन कॉकपिट में घुसने की कोशिश करता है तो उसे सबसे गंभीर 'प्रोटोकॉल के विरुद्ध' माना जाता है. इस मामले में सजा दो साल से तक हो सकती है, साथ ही पूरे जीवन आपको नो-फ्लाई लिस्ट में भी डाला जा सकता है.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति