समुद्री सुरक्षा पर जोर: एडमिरल दिनेश त्रिपाठी श्रीलंका की 4 दिन की यात्रा पर

नई दिल्ली

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी श्रीलंका की 4 दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। ये यात्रा 22 सितंबर से 25 सितंबर 2025 तक चलेगी। यह यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है, जिसका मुख्य उद्देश्य नौसेना सहयोग को बढ़ाना, समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए सहयोगात्मक पहलों को बढ़ावा देना है। इस यात्रा के दौरान दिनेश के त्रिपाठी श्रीलंका के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे और 12वें गॉल संवाद 2025 में भी भाग लेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात
इस यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख श्रीलंका के प्रधानमंत्री डॉ हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात करेंगे और रक्षा सहयोग के व्यापक मामलों पर तीनों सेना प्रमुखों और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे, जिसमें समुद्री सुरक्षा, क्षमता संवर्धन, प्रशिक्षण और सहयोग को मजबूत करने के अवसरों की पहचान पर जोर दिया जाएगा। वह कोलंबो में ‘बदलती गतिशीलता के तहत हिंद महासागर का समुद्री परिदृश्य’ विषय पर आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन गॉल संवाद 2025 के 12वें संस्करण में भी भाग लेंगे।

दोनों देशों के बीच मजबूत होंगे रिश्ते
एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी की ये यात्रा दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूत करेगी और समुद्री हितों के प्रमुख क्षेत्रों में बेहतर समझ का मार्ग प्रशस्त करेगी। भारतीय नौसेना रक्षा वार्ता, स्टाफ वार्ता और अन्य परिचालनात्मक वार्ताओं के माध्यम से श्रीलंकाई नौसेना के साथ नियमित रूप से बातचीत करती है। इसमें श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास, जलमार्ग अभ्यास, प्रशिक्षण और हाइड्रोग्राफी आदान-प्रदान शामिल है।

कितनी मजबूत है भारतीय नौसेना?
भारतीय नौसेना विश्व की सबसे शक्तिशाली नौसेनाओं में से एक है और हिंद महासागर क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरी है। इसकी ताकत को विभिन्न पहलुओं जैसे जहाजों की संख्या, तकनीकी क्षमता, प्रशिक्षण, और रणनीतिक स्थिति के आधार पर मापा जा सकता है। INS अरिहंत के साथ, भारत ने समुद्र से परमाणु हमले की क्षमता हासिल की है। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (जमीन, समुद्र, और हवा से प्रक्षेपित) और अन्य मिसाइलें जैसे बराक-8 (हवाई रक्षा) नौसेना की मारक क्षमता को बढ़ाती हैं। इसके अलावा भारत ने स्वदेशी जहाज निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति की है। INS विक्रांत, कोलकाता-क्लास विध्वंसक, और कलवरी-क्लास पनडुब्बियां इसका उदाहरण हैं।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति