दीपक के परिजनों से मिले सीएम, दिया पांच लाख रुपये का चेक

गोरखपुर,

 दुख और विपदा की घड़ी में हर व्यक्ति के साथ एक अभिभावक जैसे खड़े रहना, उसकी वेदना में संवेदना के साथ भरपूर मदद करना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की विशिष्ट पहचान है। दुखी-पीड़ित के प्रति उनकी संवेदनशीलता और आत्मीयता का सजीव दर्शन सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में एक बार फिर देखने को मिला। बीते दिनों पशु तस्करों के हमले में मृत दीपक गुप्ता के परिजनों से मिलकर सीएम योगी ने न केवल उनकी पीड़ा पर संवेदना का मरहम लगाया बल्कि आर्थिक सहायता देकर उन्हें आश्वस्त किया कि उनके रहते परिवार को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भरोसा भी दिलाया कि घटना में शामिल एक भी बदमाश को बख्शा नहीं नहीं जाएगा। सबके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के साथ कठोर सजा दिलाई जाएगी।

15/16 सितंबर की रात पिपराइच थानांतर्गत महुआचाफी गांव में पशु तस्करों ने दीपक गुप्ता की हत्या कर दी थी। इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि ग्रामीणों की पिटाई से घायल पशु तस्कर गिरोह के एक सदस्य की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार दीपक के परिजनों के सम्पर्क में बने हुए थे। इस बीच गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह दीपक गुप्ता के पिता दुर्गेश गुप्ता, मां और अन्य परिजनों से गोरखनाथ मंदिर के अपने बैठक कक्ष में मुलाकात की। उन्होंने दीपक की मौत पर  अपनी संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाते हुए परिजनों आत्मीय संबल प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने दीपक के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह दीपक के परिवार साथ खड़े हैं। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह भी मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति