नया Aadhaar App जल्द होगा लॉन्च, मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा पहले से आसान

नई दिल्ली

आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी यूनिक आइडेंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) अब एक नया ऐप लेकर आ रही है. इस ऐप की जानकारी खुद UIDAI के सीईओ भुवनेशर कुमार ने दी है. उन्होंने इस ऐप के प्रोग्रेस और इसके फीचर्स के बारे में बताया है. साथ ही उन्होंने मोबाइल नंबर अपडेट कराने का प्रोसेस भी बताया है. 

UIDAI के सीईओ भुवनेशर कुमार ने इंडियाटुडे के साथ बातचीत में बताया कि नया आधार ऐप तैयार हो गया है, जो जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. लॉन्चिंग टाइमलाइन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2-3 महीने के अंदर नया आधार ऐप लॉन्च हो जाएगा.  नए आधार ऐप को लेकर टेस्टिंग कंप्लीट हो चुकी हैं. इसके डेमो पूरा हो चुका है.  

UIDAI के सीईओ ने बताया कि इस नए ऐप के अंदर आइडेंटी शेयरिंग का फीचर मिलेगा. ये डिटेल्स शेयरिंग आधार कार्ड होल्डर्स की परमिशन के बाद होगी. अभी तक लोगों को आधार संबंधित डिटेल्स आदि शेयर करने के लिए फोटोकॉपी लेकर जानी पड़ती है. न्यू ऐप के बाद ये काम डिजिटली तरीके से होगा. 

मोबाइल नंबर नहीं करा सकेंगे अपडेट 

भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि आधार से लिंक मोबाइल नंबर को बदलना आसान है, लेकिन यह एक सेंसटिव मामला भी है. आधार कार्ड पर न्यू मोबाइल नंबर को अपडेट कराने के लिए आधार सेंटर्स जाना जरूरी होगा. सेंटर्स पर पहले बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को कंप्लीट करना होगा, उसके बाद ही मोबाइल नंबर को अपडेट करा पाएंगे. 

फेक आधार कार्ड को पहचानना आसान 

फेक आधार कार्ड को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड को पहचानने के लिए एक खास फीचर मिलता है. सभी आधार कार्ड के ऊपर एक क्विक रिस्पोंस कोड (QR Code) मिलता है, जिसे स्कैन करके आधार कार्ड की सही जानकारी तक पहुंचा जा सकता है. 

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति