दिवाली के बाद कोटा-दिल्ली एक्सप्रेस-वे: अब सफर होगा सुपरफास्ट, मुंबई के लिए अभी वेटिंग!

नई दिल्ली 
दिल्ली से मुंबई तक के लिए बन रहे एक्सप्रेस वे का काम 2019 में शुरू हुआ था जो कि 2023 तक पूरा किया जाना था लेकिन इस प्रोजेक्ट में एक-दो नहीं बल्कि तीन साल की देरी हो गई है. हालांकि अच्छी बात ये है कि अगले साल यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा. इसी बीच दिल्ली से कोटा जाने वालों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है. जी हां, भले ही मुंबई तक सीधी कनेक्टिविटी में एक साल लगना हो लेकिन कोटा तक की सीधी कनेक्टिविटी आपको दिवाली के बाद ही मिल जाएगी.

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कोटा संदीप अग्रवाल ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए बताया कि कोटा से दिल्ली तक का रूट इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा. नवंबर या दिसंबर में लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि मुंबई से सीधा कनेक्ट होने में देरी के लिए उन्होंने कुछ मुख्य कारण बताए हैं. उन्होंने बताया कि मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में 4.9 किलोमीटर की सुरंग बनाई जानी है जिसका निर्माण 2026 फरवरी के बाद ही हो पाएगा. इसलिए फिलहाल मुंबई से सीधी कनेक्टिविटी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा.

वहीं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 26.5 किलोमीटर लंबे पैकेज नंबर 10 पर काम चल रहा है, इसका काम लगभग पूरा हो गया है जिसमें फिनिशिंग के काम चल रहे हैं. यहां पर 765 केवी की हाईटेंशन लाइन दो बार एक्सप्रेसवे को काट रही है जिसकी वजह से इसे शिफ्ट किया जा रहा है. इसके लिए शटडाउन लिया गया है. एक क्रॉसिंग के लिए मिल गया है जबकि दूसरे के लिए लिया जाना है. पहली क्रॉसिंग के लिए एक महीने का शटडाउन लिया गया है.

NHAI का पूरा टारगेट
NHAI का फिलहाल पूरा फोकस पैकेज नंबर 10 को पूरा कराने पर है और इसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिशें की जा रही हैं. अधिकारियों ने इसी पैकेज के पास अपना कैंप लगा लिया है और काम की बारीकी से देखरेख की जा रही है. जुलाई और अगस्त में हुई भारी बारिश की वजह से साइट पर पूरी तरह से काम ठप रहा क्योंकि साइट पर मटेरियल ही नहीं पहुंच पा रहा था. अधिकारियों का कहना है कि यह 8 लेन का बन रहा है जिसमें 4 लेन शुरू करने की कोशिशें की जा रही हैं.

दिल्ली से कोटा तक का रास्ता
वर्तमान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से आप अगर कोटा जाते हैं तो आपको एक्सप्रेसवे से उतर कर दोबारा चढ़ना पड़ता है. जिसमें करीब 60 किलोमीटर तक आपको टू लेन के मेगा हाईवे पर चलना होता है. जो कि बूंदी के लबान से शुरू होता है और सवाई माधोपुर के कुश्तला तक जाता है. इस मार्ग पर काफी ट्रैफिक होता है और कई बार इस रास्ते को भी बंद कर दिया जाता है. लेकिन एक्सप्रेस वे कंपलीट होने के बाद आपको ये परेशानी नहीं झेलनी होगी.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति