अब सस्ता हुआ सीमेंट! देश की सबसे बड़ी कंपनी अल्ट्राटेक ने कीमतों में की बड़ी कमी

नई दिल्ली

सीमेंट सेक्‍टर की दिग्‍गज कंपनी अल्‍ट्राटेक ने जीएसटी कटौती का तोहफा अपने कस्‍टमर्स को दिया है. कंपनी ने सीमेंट की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है, जो 22 सितंबर से प्रभावी हैं. अब 1 बोरी सीमेंट पहले से काफी सस्‍ता हो चुका है. कंपनी ने अपने सर्कुलर में कहा कि 22 सितंबर से ग्रे सीमेंट और सफेद सीमेंट सभी पर GST 18% लागू होगा, जो पहले 28 फीसदी था. 

कंपनी ने कहा कि एक जिम्मेदार संगठन के तौर पर अल्ट्राटेक इस कटौती का पूरा लाभ अपने डीलर्स और कस्‍टमर्स तक पहुंचाएगा. जिस कारण ग्रे और सफेद सीमेंट की कीमतों में जीएसटी संशोधन किया जा रहा है. कंपनी ने सभी डीलर्स को इसका लाभ कस्‍टमर्स को देने के लिए निर्देश दिया. 

कंपनी ने कहा कि 22 सितंबर से नई जीएसटी दर सभी सीमेंट बैग पर लागू होंगे. अपने 17 सितंबर को जारी सर्कुलर में कंपनी ने कहा कि अबसे 21 सितंबर, 2025 के बीच, प्लांट से भेजे जाने वाले सभी सीमेंट बैगों पर पुराना और संशोधित एमआरपी दोनों दर्ज किया जाएगा. पुराना स्‍टॉक खत्‍म होने के बाद ही नई कीमत पर नया स्‍टॉक दिया जाएगा.

कितने कम हुए सीमेंट के दाम 
Ultratech ने अलग-अलग कैटेगरी के सीमेंट की कीमतों में कटौती की है. कंपनी ने एक बोरी सीमेंट पर करीब 50 रुपये घटाए हैं. PPC सीमेंट के एक बोरी की कीमत पहले 550 रुपये थी, जो अब घटकर 500 रुपये हो चुकी है. PCC Premium LPP के एक बोरी की कीमत पहले 600 रुपये थी, जो अब कम होकर 550 रुपये हो चुकी है. बाकी कैटेगरी के सीमेंट पर भी इसी तरह दाम घटे हैं. 

सीमेंट पर कितना घटा जीएसटी
जीएसटी काउंसिल की बैठक में सीमेंट पर जीएसटी को 28 फीसदी से घटकार 18 फीसदी कर दिया गया, यानी सीमेंट की कीमतों में 10 फीसदी जीएसटी रेट कम किए गए. यह कटौती 22 सितंबर से देश मे लागू हो चुकी है. 

अब स‍िर्फ 2 मुख्‍य स्‍लैब 
गौरतलब है कि 3 सितंबर को हुए जीएसटी काउंसिल की बैठक में अबतक के सबसे बड़ा जीएसटी सुधार किया गया. इसके तहत 4 स्‍लैब को हटाकर सिर्फ 2 मुख्‍य स्‍लैब 5% और 18% कर दिया गया. वहीं लग्‍जरी और सिन प्रोडक्‍ट पर जीएसटी दर को बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया गया. जीएसटी में इतने बड़े सुधार के बाद 22 सितंबर से तमाम चीजें सस्‍ती हो गई हैं. एसी-कार से टीवी, कपड़ा और जूता तक सस्‍ते हो चुके हैं. हालांकि अभी कस्‍टमर्स नए स्‍टॉक का इंतजार कर रहे हैं. 

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति