मौसम का मिजाज बदला: राजधानी में झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर

रायुपर

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ का मौसम का मिजाज बदल गया है. प्रदेश के अनेकों स्थानों पर बारिश हो रही है. अगले 48 घंटे के लिए मध्य छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया है.

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तेज बारिश के हालात बने रहने की संभावना जताई है. दक्षिणी हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं लोगों को नदी, नाले, पहाड़ और पिकनिक स्पॉट से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग ने जारी किया यलो और ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है.  उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है. इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलवा कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मध्यम वर्षा हो सकती है. इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि गंगेटिक पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके, उत्तर उड़ीसा और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय है. जिसके साथ ऊपरी हवा में लगभग 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है और इसके अगले 24 घंटों में कमजोर होने की संभावना है. इस प्रणाली से दो द्रोणिकाएं भी जुड़ी हैं, पहली द्रोणिका गंगेटिक पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक 1.5 से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली है, जबकि दूसरी द्रोणिका गंगेटिक पश्चिम बंगाल से दक्षिण महाराष्ट्र तट तक उड़ीसा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक से होते हुए 4.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है.

नए सिस्टम बनने की संभावना
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे मध्य बंगाल के खाड़ी के ऊपर 25 सितंबर को बनने की संभावना है. इसके पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. इसके और अधिक प्रबल होकर अवदाब के रूप में उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी दक्षिण उड़ीसा तक और उत्तर आंध्र तरफ से दूर परिवर्तित होने की संभावना है. इसके दक्षिण उड़ीसा-उत्तर आंध्र प्रदेश तट के पास 27 सितंबर को पहुंचने की संभावना है. इसके कारण प्रदेश के बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में 26 सितंबर से भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति