राजस्थान के आधा दर्जन शहरों में 3 वंदेभारत की शुरुआत, दिल्ली का सफर अब और आसान

जयपुर

राजस्थान और दिल्ली के बीच रेल कनेक्टिविटी अब और बेहतर होगी। बीकानेर, जोधपुर जैसे बड़े शहरों से 3 वंदेभारत ट्रेन  शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें जोधपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर वंदेभारत सप्ताह में 6 दिन चलेगी। यह ट्रेन वाया जयपुर होकर जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेन दोपहर 3 बजे दिल्ली से रवाना होगी और शाम 7 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। वहीं बीकानेर-दिल्ली कैंट-बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोडकर) नई रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

बीकानेर से दिल्ली
गाडी संख्या 26471, बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोडकर) नई रेलसेवा दिनांक 28 सितंबर से बीकानेर से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार सुबह 5.40 बजे रवाना होकर  11.55 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 26472, दिल्ली कैंट-बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोडकर) नई रेलसेवा  28 सितंबर को दिल्ली कैंट से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 16.45 बजे रवाना होकर 23.05 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में श्री डूंगरगढ़, रतनगढ़, चुरु ,सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ एवं गुड़गांव स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाडी में 07 वातानुकुलित कुर्सीयान व 01 एक्जिक्यूूटिव वातानुकुलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बें होगें।

उदयपुर से चंडीगढ़ वाया जयपुर
इसी तरह 27 सितंबर से उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए नई रेल सेवा शुरू होने जा रही है। यह रेल उदयपुर से बुधवार और शनिवार शाम 4 बजे चलेगी और रात 11 बजे जयपुर पहुंचेगी और अगले दिन 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति