रुपाली गांगुली ने मां कूष्मांडा को याद कर बेजुबानों के लिए की प्रार्थना

मुंबई,

टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने गुरुवार को एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने मां कूष्मांडा देवी से बेजुबान जानवरों के लिए प्रार्थना की। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में वह पालतू कुत्तों के साथ नजर आ रही हैं, जिन्हें उन्होंने अपने दिल के करीब बताया।

अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मां कूष्मांडा से मेरी प्रार्थना है कि वह हर दिल को दया, करुणा और प्रेम से भर दें, खासकर उन बेजुबानों के लिए जो अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर सकते। मेरे ‘कॉफी’ और ‘किंग कॉन्ग’ यहां पोज दे रहे हैं। ये बोल नहीं सकते, लेकिन सब कुछ समझते और महसूस करते हैं।”

तस्वीरों में रुपाली अपने पालतू कुत्तों के साथ अलग-अलग अंदाज में दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह एक कुत्ते को गोद में लिए कैमरे की ओर देख रही हैं, जबकि दूसरा डॉगी उनके पास बैठा है। दूसरी तस्वीर में वह जमीन पर बैठकर एक कुत्ते को गोद में लिए उसके सिर पर हाथ रखे हुए हैं, और बगल में बैठे डॉगी के भी सिर पर हाथ रखे हुए हैं। तीसरी तस्वीर में वह एक डॉगी को गोद में लिए हुए हैं और दूसरे के सिर को अपने सिर से सटाए हुए हैं, जो उनके प्रेम को दर्शा रहा है।

लुक की बात करें तो अभिनेत्री ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी है, जिसका गुलाबी रंग का चौड़ा बॉर्डर है। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग ब्लाउज पेयर किया। गले में नेकपीस, कानों में झुमके, नाक में पांचू नथ (महाराष्ट्रीयन नथ), हाथों में गोल्डन कंगन और बाजूबंद उनके लुक को निखार रहे हैं। साथ ही उन्होंने चंद्र बिंदी और मिनिमल मेकअप के साथ बालों को जूड़े में सजाया।

फैंस का मानना है कि ये तस्वीरें उनके सेट ‘अनुपमा’ की हैं। रुपाली की यह पोस्ट उनके प्रशंसकों के बीच खूब पसंद की जा रही है, और लोग उनके बेजुबानों के प्रति प्रेम और संवेदनशीलता की सराहना कर रहे हैं।

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति