संभल नगर पालिका का संकल्प: 156 घंटे का महासफाई अभियान शुरू

संभल,

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में नगरपालिका परिषद ने गुरुवार को कुरुक्षेत्र मैदान और हयात नगर स्थित महामृत्युंजय तीर्थ पर 156 घंटे का महासफाई अभियान शुरू किया। यह कार्यक्रम ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के चल रहे सेवा पखवाड़ा पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

जिले को स्वच्छ बनाने के लिए महासफाई अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान नगर पालिका परिषद ने भी लोगों से भी स्वच्छता अभियान में जुड़ने की अपील की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी कर रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ. मणि भूषण तिवारी ने भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र रिंकू, नगर पालिका टीम, सभासदों और 500 सफाईकर्मियों के साथ महासफाई अभियान शुरू किया। इसके साथ ही स्वच्छता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लोगों को स्वच्छता व श्रमदान की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान ‘एक दिन, एक साथ, एक घंटा’ श्रमदान का संदेश देते हुए सभी ने सामूहिक रूप से महासफाई अभियान में हिस्सा लिया।

अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में भी संभल अच्छे स्थान पर रहा है। 2 अक्टूबर तक जिले में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को स्वच्छता का महाअभियान चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हम लोगों की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरुक कर रही है। यह अभियान पूरे जिले में गली-गली में चलाया जा रहा है। जितने भी लोग इस अभियान में जुड़े हैं, उन सभी लोगों को 2 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र रिंकू ने बताया कि सुबह से ही इस अभियान को शुरू किया गया। यह कार्यक्रम ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत किया जा रहा है। इस दौरान लोग एक-दूसरे से मिलकर जागरूक भी कर रहे हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा रही है। अधिकारियों को भी उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति