Gold-Silver Price: चांदी का बढ़ा भाव, सोना भी हुआ महंगा , जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

इंदौर 

आज शुक्रवार 26 सितंबर को सोना-चांदी की कीमतें और बढ़ गईं। सोने की कीमतों में जहां 440 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव में 3000 रुपए प्रति किलो का उछाल आया है, वहीं 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 1,05,450 रुपए, 24 कैरेट का भाव 1,15,030 रुपए और 18 ग्राम सोने का रेट 86,310 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate Today) 1, 43, 000 रुपए पर पहुंच गई है। patrika.com पर जानें आपके शहर में 18, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव… क्या हैं ताजा रेट…

आज शुक्रवार को सोने के ताजा भाव

-18 कैरेट सोने का भाव: इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 86,210 चल रहा है।

-22 कैरेट सोने का ताजा भाव: भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,05 450/- रुपए पर ट्रेंड कर रही है।

-24 कैरेट सोने का ताजा भाव: भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,14, 930 रुपए हो गई है।

आज शुक्रवार को आपके शहर इंदौर और भोपाल में चांदी का लेटेस्ट रेट

चांदी की बात करें तो आपके शहर भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 1,43,000/ रुपए ट्रेंड कर रही है।

यहां जानें कैसे चेक करें शुद्धता? सोना खरा है या नहीं?

ISO (Indian Standard Organization) की ओर से सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है। वहीं 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24=1.00) होनी चाहिए। वहीं 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं। 22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।

24 कैरेट सोने के गहने?

24 कैरेट सोने के गहनों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

जानें क्या है चांदी पर हॉलमार्किंग का नियम

सोने के बाद अब 1 सितंबर 2025 से चांदी की ज्वैलरी पर हॉलमार्किंग का नियम लागू कर दिया है। हालांकि चांदी के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं है। आप बिना हॉलमार्क वाली चांदी भी खरीद सकते हैं।

6 अंकों का यूनिक HUID कोड बता देगा चांदी कितनी शुद्ध

हॉलमार्किंग के नियमों के तहत, चांदी पर 6 अंकों का यूनिक HUID कोड होगा। इससे तुरंत पता चल जाएगा कि आपका खरीदा हुआ गहना कितनी शुद्धता का है और वह असली है या नहीं।

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने चांदी की शुद्धता के लिए 6 नए स्टैंडर्ड 800, 835, 900, 925, 970 और 990 तय किए हैं। जिल गहने पर 925 या 9250 अंकित है, तो इसका सीधा अर्थ है कि चांदी 92.5% शुद्ध है।

admin

Related Posts

कीमती धातुओं के दाम बेकाबू, सोना और चांदी में हुई तेज़ी, 17000 रुपये महंगी हुई रजत

 नई दिल्‍ली  चांदी की कीमत में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। हफ्ते के अंतिम दिन यह नए रेकॉर्ड पर पहुंच गई। एमसीएक्स पर इसकी कीमत में 17,000…

नई Kawasaki Ninja 1100SX भारत में उपलब्ध, 2026 मॉडल की कीमत और खासियतें

मुंबई  मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Kawasaki India ने 2026 मॉडल ईयर के लिए अपने पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को अपडेट करने का काम शुरू कर दिया है, और इसी क्रम में कंपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

नए साल की शुरुआत में ग्रहों की चाल बदलेगी: जनवरी में चार ग्रह बदलेंगे राशि

नए साल की शुरुआत में ग्रहों की चाल बदलेगी: जनवरी में चार ग्रह बदलेंगे राशि

राशिफल 27 दिसंबर 2025: मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों का आज का हाल

राशिफल 27 दिसंबर 2025: मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों का आज का हाल

मौत को मात देकर शिवभक्त बना एकमात्र अंग्रेज, पत्नी के तप और बैजनाथ महादेव से जुड़ी चमत्कारी कथा

मौत को मात देकर शिवभक्त बना एकमात्र अंग्रेज, पत्नी के तप और बैजनाथ महादेव से जुड़ी चमत्कारी कथा

पानी में चलकर होते हैं दर्शन! 300 मीटर गुफा में छिपी है नरसिंह मंदिर की रहस्यमयी दुनिया

पानी में चलकर होते हैं दर्शन! 300 मीटर गुफा में छिपी है नरसिंह मंदिर की रहस्यमयी दुनिया

आज का राशिफल 26 दिसंबर: सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल पढ़ें

आज का राशिफल 26 दिसंबर: सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल पढ़ें

तुलसी पूजन दिवस: संध्या समय अपनाएं ये सरल उपाय, मिलेगा कई गुना लाभ

तुलसी पूजन दिवस: संध्या समय अपनाएं ये सरल उपाय, मिलेगा कई गुना लाभ