कैप्टेंसी टास्क में फूटा गौरव खन्ना का गुस्सा, बोले- आज के बाद कोई नहीं कहेगा कि मैं बैकफुट पर खेलता हूं

मुंबई,

‘बिग बॉस 19’ के ड्रामा ने सभी सीजन को पीछे छोड़ दिया है। इस बार का नया कैप्टेंसी टास्क कुछ ऐसा था, जिसने घरवालों के बीच तनातनी को और बढ़ा दिया। कैप्टन चुनने को लेकर हुई वोटिंग के दौरान घरवालों ने एक-दूसरे पर कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया और जमकर आरोप लगाए। हर किसी ने अपने विचार मजबूती से रखे।

दर्शक अब बेताबी से यह जानने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि आगे आने वाले एपिसोड में इस टास्क का असर घर में किस तरह का रंग लाएगा और कौन किसके खिलाफ खड़ा होगा।

जियो हॉटस्टार द्वारा जारी प्रोमो में देखा जा सकता है कि घर के सदस्य एक नए और अनोखे कैप्टेंसी टास्क के लिए असेंबली रूम में एकत्रित हुए। बिग बॉस ने इस बार कुछ ऐसा किया कि सबके दिलों की धड़कनें तेज हो गईं।

वीडियो में बिग बॉस घरवालों से फरहाना और गौरव खन्ना में से किसी एक को सूखे गुलाब की माला पहनाने के लिए कहते हैं, जिन्हें वह अगला कप्तान नहीं बनाना चाहते। यह टास्क जैसे ही शुरू हुआ, माहौल में तुरंत तनाव और बहस शुरू हो गई।

इस टास्क की शुरुआत करते ही कुनिका सदानंद ने बिना किसी झिझक के फरहाना का नाम लिया। उन्होंने फरहाना को बदतमीज, बददिमाग और बेशर्म जैसे कड़वे शब्द कहे, जिससे कमरे में गहमागहमी बढ़ गई।

वहीं, फिल्ममेकर जीशान कादरी ने गौरव खन्ना को कमजोर बताते हुए कहा कि उन्हें गौरव, फरहाना के आगे मजबूत नहीं लगते।

इस तरह घर में पहले से ही चले आ रहे तनाव को एक नई हवा मिल गई। इनके अलावा, टास्क के दौरान प्रणित मोरे ने भी फरहाना को वोट देकर कहा कि उन्हें लगता है कि उनका बोलने का अंदाज हमेशा खराब ही रहता है।

दूसरी ओर, फरहाना ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर सफाई दी, जिससे झगड़ा और गहराता चला गया। इसी बीच, बसीर ने गौरव को माला पहनाते हुए कहा कि आप कुछ करें, तो वह शायद अगली बार उन्हें वोट देंगे।

प्रोमो के आखिर में बैकफुट पर खेलने के आरोपों पर गौरव खन्ना का गुस्सा फूट पड़ता है। वह चिल्लाते हुए कहते हैं, “बहुत-बहुत धन्यवाद, आज के बाद कोई नहीं कहेगा कि मैं बैकफुट पर खेलता हूं, क्योंकि मैं ऐसा ही हूं।”

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति