एक और अमृत भारत ट्रेन का आगमन: यात्रा होगी तेज और सुविधाजनक, पीएम मोदी ने की उद्घाटन

ओडिशा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा से दूरसंचार, रेलवे और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों से जुड़ीं 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है। मोदी ने देश भर में 8 आईआईटी के विस्तार की आधारशिला रखी, जिससे अगले चार वर्षों में 10 हजार नए छात्र IIT में पढ़ सकेंगे। प्रधानमंत्री ने झारसुगुड़ा में रैली में को संबोधित करते हुए कहा कि कला और संस्कृति के प्रति ओडिशा का प्रेम और लगाव विश्व प्रसिद्ध है। मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से ओडिशा तेजी से प्रगति कर रहा है।

पीएम मोदी ने गुजरात के सूरत जिले में बरहामपुर को उधना से जोड़ने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत ट्रेन से गुजरात में रह रहे ओड़िया लोगों को फायदा होगा। चिप से लेकर शिप तक भारत को आत्मनिर्भर बनाना हमारा संकल्प है। प्रधानमंत्री ने 1400 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 34 किलोमीटर लंबी कोरापुट-बैगुड़ा रेल लाइन और 82 किलोमीटर लंबे मनाबर-कोरापुट-गोरपुर खंड राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने बीएसएनएल की स्वदेशी तकनीक से निर्मित 97,500 से अधिक 4जी दूरसंचार टावरों की शुरुआत की।

5 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी ने संबलपुर शहर में 273 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पांच किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। जून 2024 में ओडिशा में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से 15 महीने में प्रधानमंत्री का राज्य का यह छठा दौरा है। मोदी का झारसुगुड़ा दौरा सात साल के अंतराल के बाद हुआ है। वह 22 सितंबर 2018 को ओडिशा के दूसरे वाणिज्यिक हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए यहां आए थे।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति