सीजन 3 की तैयारी पूरी: अल्पाइन एसजी पाइपर्स ने ग्लोबल चेस लीग के लिए घोषित की नई टीम

नई दिल्ली
ग्लोबल चेस लीग अपने बहुप्रतीक्षित तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है। अल्पाइन एसजी पाइपर्स एक मजबूत टीम संयोजन के साथ उतरने को तैयार है। इस बार की टीम में विश्व स्तर के चैंपियन खिलाड़ियों के साथ नए और रोमांचक टैलेंट भी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 13-24 दिसंबर तक होगा। खास बात यह है कि इस सीजन का आयोजन पहली बार भारत में हो रहा है।

पिछले संस्करण के ‘प्लेयर ऑफ द सीजन’ आर. प्रज्ञानानंद और वर्तमान विश्व नंबर 1 महिला खिलाड़ी होउ यीफान को टीम ने बरकरार रखा है। उनका अनुभव, निरंतरता और स्टार पावर टीम की नींव साबित होंगे। इसके अलावा, अल्पाइन एसजी पाइपर्स ने अपने दल को और मजबूत बनाने के लिए 4 बड़े खिलाड़ियों को जोड़ा है। अमेरिकी ग्रैंडमास्टर और पूर्व विश्व चैंपियन दावेदार फेबियानो करुआना टीम में आइकॉन प्लेयर के तौर पर शामिल हुए हैं।

सुपर जीएम अनीश गिरी सुपरस्टार मेन के रूप में टीम से जुड़े हैं, जबकि जॉर्जिया की टॉप खिलाड़ी नीनो बाट्सियाशविली सुपरस्टार विमेन के तौर पर टीम का हिस्सा बनी हैं। भारत के उभरते सितारे लियोन ल्यूक मेंडोंका प्रोडिजी स्लॉट में टीम से जुड़े हैं। अल्पाइन एसजी पाइपर्स के कोच ग्रैंडमास्टर प्रविण थिप्से ने कहा, “हम इस सीजन के लिए चुनी गई टीम से बहुत खुश हैं। फेबियानो करुआना दुनिया के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक हैं। आर. प्रज्ञानानंद लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अनीश गिरी की निरंतरता और अनुभव टीम को और मजबूत बनाता है।”

उन्होंने कहा, “होउ यीफान महिलाओं के शतरंज में अब भी सबसे बड़ा नाम हैं। नीनो बाट्सियाशविली, जिन्होंने ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता है, वह अपने साथ अंतरराष्ट्रीय सफलता का अनुभव लाती हैं। लियोन ल्यूक मेंडोंका भारत की नई पीढ़ी की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करते हैं। कुल मिलाकर, यह संतुलित और मजबूत टीम है। मुझे विश्वास है कि यह एक शानदार सीजन रहेगा।”

एसजी-मीडिया एंटरटेनमेंट के सीईओ महेश भूपति, “ग्लोबल चेस लीग का पहली बार भारत में आना खेल और यहां के बढ़ते प्रशंसकों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हम ऐसी टीमें बनाना चाहते हैं, जो न केवल शीर्ष स्तर पर प्रतिस्पर्धा करें बल्कि फैंस को प्रेरित करें और नए दर्शकों को खेल के करीब लाएं।”

अल्पाइन एसजी पाइपर्स की टीम

फेबियानो करुआना – आइकॉन प्लेयर

आर. प्रज्ञानानंद – सुपरस्टार मेन (बरकरार)

अनीश गिरी – सुपरस्टार मेन

होउ यीफान – सुपरस्टार वूमेन (बरकरार)

नीनो बाट्सियाशविली – सुपरस्टार वूमेन

लियोन ल्यूक मेंडोंका – प्रोडिजी

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति