क्रिकेट मैच में फैंस का विवादित कदम: पाकिस्तान का झंडा फहराया, सरकार ने तय किया ये सजा

नई दिल्ली
एशिया कप 2025 का महामुकाबला (Ind vs Pak Final) रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम और सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम आमने-सामने होगी। यह मुकाबला ऐतिहासिक होगा, क्योंकि 41 साल में पहली बार दोनों टीमें किसी एशियाई टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ेंगी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना रहा है और फाइनल में भी ऐसा ही माहौल रहने की उम्मीद है। इसे देखते हुए दुबई पुलिस ने दर्शकों की सुरक्षा के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने सभी टिकट धारकों को मैच के निर्धारित समय से तीन घंटे पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी है। केवल वैध टिकट धारक को एक बार प्रवेश की अनुमति होगी और दोबारा प्रवेश की कोई व्यवस्था नहीं होगी।
 
झंडे, पटाखे, फ्लेयर्स बैन
स्टेडियम स्टाफ के निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। पार्किंग सिर्फ निर्धारित स्थानों पर ही होगी। प्रतिबंधित वस्तुओं में पटाखे, फ्लेयर्स, लेजर पॉइंटर्स, हथियार, तेज वस्तुएं, रिमोट कंट्रोल डिवाइस, बड़े छाते, सेल्फी स्टिक्स, कैमरा ट्राइपॉड, अनधिकृत बैनर, झंडे, पालतू जानवर, साइकिल, स्केटबोर्ड और कांच की वस्तुएं शामिल हैं।

7 .24 लाख रुपये तक का जुर्माना
नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना और जेल की सज़ा भी हो सकती है। पिच पर घुसने, प्रतिबंधित वस्तुएं लाने या अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर 1.2 लाख रुपये से 7 .24 लाख रुपये तक का जुर्माना और तीन महीने तक की जेल हो सकती है। वहीं, हिंसा करने या खिलाड़ियों/दर्शकों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियों पर 2.41 लाख रुपये से 7.24 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

विशेष पुलिस इकाइयां भी तैनात
एशिया कप फाइनल के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस इकाइयां भी तैनात रहेंगी। सार्वजनिक सुरक्षा में किसी भी बाधा पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत दो बार हो चुकी है और दोनों ही बार सूर्यकुमार यादव की टीम ने जीत दर्ज की है। अब देखना होगा कि क्या पाकिस्तान फाइनल में इतिहास बदल पाता है या भारत एक और खिताब अपने नाम करता है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति