भ्रष्टाचार पर चीन का बड़ा प्रहार: पूर्व मंत्री तांग रेनजियान को रिश्वतखोरी में मौत की सज़ा

शेन्जेन

चीन के पूर्व कृषि एवं ग्रामीण मामलों के मंत्री तांग रेनजियान को भ्रष्टाचार और घुसखोरी के मामले में मौत की सजा सुनाई गई है। उन पर अपने मंत्री रहने के दौरान 3 अरब रुपये से ज्यादा की रिश्वतखोरी का आरोप है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 2007 से 2024 तक पद पर रहते हुए अकूत संपत्तियां बनाई थीं। जिसके बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में यह साबित हुआ है कि उन्होंने आय से ज्यादा की कमाई की और अपने पद का दुरुपयोग किया। ऐसे में कोर्ट ने न सिर्फ संपत्ति जब्त कर ली, बल्कि तांग रेनजियान को मौत की सजा भी सुनाई है।

पूर्व मंत्री ने कमाए थे 3 अरब रुपये
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, पूर्व कृषि एवं ग्रामीण मामलों के मंत्री तांग रेनजियान को रविवार को जिलिन प्रांत की एक अदालत में रिश्वतखोरी के आरोप में मृत्युदंड की सजा सुनाई गई। रिपोर्ट में बताया गया कि तांग ने 2007 से 2024 तक विभिन्न पदों पर रहते हुए 268 मिलियन युआन (37.6 मिलियन डॉलर) से अधिक मूल्य की नकदी और संपत्ति सहित रिश्वत ली। चांगचुन इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने यह कहते हुए उनकी मृत्युदंड की सजा दो साल के लिए निलंबित कर दी कि उन्होंने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं।

तांग को कम्युनिष्ट पार्टी ने किया निष्कासित
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी संस्था द्वारा जांच के दायरे में रखे जाने और पद से हटाए जाने के छह महीने बाद, नवंबर 2024 में तांग को निष्कासित कर दिया था। तांग की जांच असामान्य रूप से तेज थी और रक्षा मंत्री ली शांगफू और उनके पूर्ववर्ती वेई फेंगहे के खिलाफ भी इसी तरह की जांच की गई थी।

जिनपिंग ने चलाया है शुद्धिकरण अभियान
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2020 में चीन के घरेलू सुरक्षा तंत्र के शुद्धिकरण का अभियान शुरू किया था, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पुलिस, अभियोजक और न्यायाधीश "पूरी तरह से वफादार, पूरी तरह से शुद्ध और पूरी तरह से विश्वसनीय" हों। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्री नियुक्त होने से पहले, तांग 2017 से 2020 तक पश्चिमी प्रांत गांसु के गवर्नर थे। जनवरी में, शी ने कहा था कि भ्रष्टाचार चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के लिए सबसे बड़ा खतरा है और यह लगातार बढ़ रहा है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति