अमरेली में डरावना मंजर: रनवे से फिसला विमान, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

अहमदाबाद
अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद विमान दुर्घटना के नाम मात्र से लोगों की रुह कांप जाती है। रविवार को उसी गुजरात में एक बड़ा हादसा टलते बच गया। गुजरात के अमरेली पर एयरपोर्ट लैंडिंग के दौरान एक विमान फिसल गया। विमान रनवे से फिसलकर किनारे पर पहुंच गया। हालांकि विमान की रफ्तार कम हो गई थी। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गुजरात के अमरेली एयरपोर्ट पर यह हादसा पहली बार नहीं है। इससे पहले भी इसी एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश होने की घटना हो चुकी है। इससे एयरपोर्ट अथॉरिटी की जिम्मेदारी पर सवाल उठने लगे हैं। रविवार को फिर हादसा होने से अमरेली एयरपोर्ट भी चर्चा में आ गया है।
  
क्या बोले कलेक्टर?
अमरेली कलेक्टर विकल्प भारद्वाज ने बताया कि एयरक्राफ्ट को नुकसान हुआ है लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। रनवे पर लैंडिंग के समय साइड में स्लिप होने से तिरछे हुए एयरक्राफ्ट का वीडियो सामने आया है। कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा प्लेन में हुए नुकसान की जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

क्या था अहमदाबाद हादसा?
गत 12 जून को दोपहर में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। रनवे के कुछ दूर जाते ही प्लेन क्रैश हो गया और एयरपोर्ट के पास बीजे मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग पर गिर पड़ा। इससे विमान में भयंकर आग लग गई। विमान में सवार 242 लोगों 1 को छोड़कर सभी की मौत हो गई। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर विमान गिरने से कई ट्रैनिंग डॉक्टरों की भी मौत हो गई थी।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति