हेयर कलर करवाने के बाद न करें ये गलतियाँ, वरना जल्दी उड़ जाएगा रंग

आजकल हेयर कलरिंग सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि एक ट्रेंड भी बन चुका है। चाहे ग्रे हेयर को कवर करना हो या लुक में नया ट्विस्ट लाना हो, लोग अलग-अलग शेड्स में बाल कलर करवा रहे हैं। लेकिन बालों का कलर तभी खूबसूरत और टिकाऊ लगता है, जब उसकी सही देखभाल की जाए।

अगर सही केयर न हो, तो कुछ ही हफ्तों में कलर फीका पड़ने लगता है और बाल भी रूखे और बेजान हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि हेयर कलर के बाद कुछ खास टिप्स अपनाकर बालों के रंग को लंबे समय तक बरकरार रखा जाए। यहां इसकी जानकारी दी गई है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में

48 घंटे तक शैंपू करने से बचें
कलर करवाने के बाद कम से कम दो दिन तक बालों को न धोएं, जिससे कलर पूरी तरह सेट हो जाए।

सल्फेट-फ्री शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करें
ये बालों से कलर को जल्दी नहीं हटाते और बालों को मॉइस्चराइज भी रखते हैं।

गर्म पानी से बाल धोने से बचें

अपने बालों को वॉश करने के लिए हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी का इस्तेमाल करें क्योंकि गर्म पानी कलर को जल्दी निकाल देता है।

सप्ताह में केवल 2-3 बार ही शैंपू करें
ज्यादा शैंपू करने से बालों का नेचुरल ऑयल और कलर दोनों जल्दी खत्म हो जाते हैं।

यू वी प्रोटेक्शन वाला हेयर सीरम लगाएं
सूरज की किरणें बालों का रंग फीका कर सकती हैं, इसलिए प्रोटेक्शन जरूरी है

हीट स्टाइलिंग से बचें
स्ट्रेटनर, कर्लर या हेयर ड्रायर का कम से कम उपयोग करें। अगर जरूरी हो तो हीट प्रोटेक्टेंट जरूर लगाएं।

हेयर मास्क का करें नियमित उपयोग
हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग या हेयर मास्क लगाने से बाल सॉफ्ट और शाइनी बने रहते हैं।

तेल से करें मसाज
नियमित कोकोनट, आर्गन या ऑलिव ऑयल से हल्के हाथों से मालिश करें जिससे बालों को पोषण मिलता रहे और ये जड़ों से मजबूत बनें।

हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लें
बालों की हेल्थ का सीधा असर हेयर कलर पर भी पड़ता है, इसलिए प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर खाना खाएं।

हेयर कलर तभी बना रहेगा जब आप उसकी सही देखभाल करें। ऊपर दिए गए टिप्स न केवल कलर को लंबे समय तक टिकाते हैं, बल्कि आपके बालों को भी हेल्दी, शाइनी और स्मूद बनाए रखते हैं।

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति