मोदी के ट्वीट से पाकिस्तान में हड़कंप, नकवी और आसिफ का रिएक्शन वायरल

नई दिल्ली 
पाकिस्तान को एशिया कप में करारी हार का स्वाद चखाने के बाद भारतीय टीम ने प्रतिद्वंद्वी देश की डबल बेइज्जती की है। पहले तो लगातार तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर जोरदार जीत हासिल की। इसके बाद जब फाइनल में ट्रॉफी पाकिस्तान के होम मिनिस्टर और एशिया क्रिकेट परिषद के चीफ मोहसिन नकवी के हाथ से लेने की बात आई तो इनकार ही कर दिया। मोहसिन नकवी काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन भारतीय टीम निकलकर ही नहीं आई। अंत में जलील होकर मोहसिन नकवी वहां से निकल ही गए।

एशिया कप फाइनल के परिणाम को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया और लिखा कि खेल के मैदान में भी ऑपरेशन सिंदूर जारी है और रिजल्ट वही निकला है- भारत की जीत। पीएम मोदी के इस ट्वीट ने पाकिस्तान के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। उनके इस ट्वीट पर ट्ऱॉफी लेकर खड़े रहे मोहसिन नकवी ने जवाब दिया है और कहा कि नरेंद्र मोदी ने खेल भावना का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह खेल में जंग को घसीटना ठीक नहीं है। भारतीय पीएम ने खेल भावना को कमजोर करने की कोशिश की है। नकवी ने बौखलाहट में बढ़-चढ़कर यह दावा भी कर दिया कि भारत इतिहास में हर बार पाकिस्तान से हारा है।

वहीं एक ही तथ्य काफी कुछ कहता है कि 1971 की जंग में पाकिस्तान के 93,000 सैनिकों ने भारत के आगे सरेंडर किया था और इसके साक्ष्य आज भी फोटो सहित उपलब्ध हैं। नकवी ने एक्स पर फर्जी दावे करते हुए लिखा, 'यदि जंग ही आपके लिए गर्व का विषय है तो इतिहास में कई जीत पाकिस्तान के नाम हैं। कोई क्रिकेट मैच सत्य नहीं बदल सकता। खेल में जंग को घसीटना दिखता है कि आप किस तरह से अधीर हैं।' वहीं पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ भी बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने खेल भावना के खिलाफ जाकर ट्वीट किया है। इससे महाद्वीप में शांति और स्थिरता पर असर होगा।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति