ऑपरेशन सिंदूर का सच: भारत ने किया पाकिस्तान में ऑपरेशन, कप्तान ने साझा की अपनी जुबानी कहानी

नई दिल्ली
भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 का फाइनल हारने के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। इस दौरान उन्होंने मैच को लेकर और एशिया कप से जुड़े कई मुद्दों को लेकर बात की, लेकिन आखिर में उन्होंने इस बात को कबूल कर लिया है कि भारत ने पाकिस्तान में उस समय तबाही मचाई थी, जब ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया था। सलमान अली आगा ने मान लिया है कि उस ऑपरेशन में तमाम लोगों की जान चली गई थी और इससे तमाम लोग पीड़ित हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। उनके लिए वह और उनकी टीम मैच फीस डोनेट कर रही है।

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में कहा, "हम एक टीम के तौर पर…सारी टीम जो है, हम लोग जो ये अपनी मैच फीस है, उसे हम डोनेट कर रहे हैं। वो लोग जब इंडियन अटैक हुआ था उसमें हमारे आम नागरिकों और हमारे बच्चे उसमें अफेक्टेड हुए थे, सब ये उनको डोनेट कर रहे हैं।" सलमान अली आगा के इस बयान से साफ है कि पाकिस्तान भारी तबाही भारत ने की थी, लेकिन सीधे तौर पर कभी पाकिस्तान ने इस चीज को कबूल नहीं किया है।

बता दें कि पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने पहलगाम में आतकंवादी हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इनमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक था। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के अड्डों को निशाना बनाया था और बाद में जब युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई थी तो पाकिस्तानी सेना के सैन्य ठिकानों को भी भारत ने तबाह किया था।

वहीं, अगर बात एशिया कप 2025 फाइनल की करें तो इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पाकिस्तान की टीम 146 रन पर ढेर हो गई थी। भारतीय टीम ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर 5 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया था। भारत ने रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप जीता। हालांकि, ट्रॉफी भारत ने नहीं ली, क्योंकि एशियन क्रिकेट काउंसिल की चीफ मोहसिन नकवी ट्रॉफी देना चाहते थे, जो पाकिस्तान के मंत्री भी हैं।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति