‘फ्रंट फुट पर खेलते हैं हमारे PM’– सूर्यकुमार यादव की मोदी को लेकर दिल खोलकर तारीफ

नई दिल्ली 
एशिया कप विजेता भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि अच्छा लगता है जब देश का नेता खुद फ्रंट फुट पर खेलता है। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि मैदान कोई भी जीत भारत की ही होती है।

यादव ने कहा, 'अच्छा लगता है जब देश के लीडर खुद बैटिंग करते हैं फ्रंट फुट पर। ऐसा लग रहा था कि उन्होंने स्ट्राइक ली और रन बनाए। बहुत अच्छा लगा देखकर। जब सर ही आगे खड़े हैं सभी के तो खिलाड़ी तो खुलकर ही खेलेंगे।' उन्होंने कहा, 'सबसे जरूरी चीज यही है कि पूरा देश जश्न मना रहा है। जब हम भारत वापस जाएंगे, तो अच्छा लगेगा और आगे अच्छा प्रदर्शन करने का प्रोत्साहन मिलेगा।'

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जीत के बाद ट्वीट किया , 'आपरेशन सिंदूर खेल के मैदान में। नतीजा समान है …भारत की जीत। हमारे क्रिकेटरों को बधाई।' दुबई में हुए रविवार को फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से रौंद दिया था।

कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल में आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या और पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना के ‘आपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें पहली बार किसी टूर्नामेंट में आमने सामने थीं। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच तनाव देखा जा रहा था। खास बात है कि तीन बार हुए मैच में पाकिस्तान एक बार भी नहीं जीत सकी। वहीं, कप्तान यादव समेत पूरी टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलने से भी इनकार कर दिया था।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति