UP-बिहार से गुजरात तक बारिश का अलर्ट, दुर्गा पूजा पर दिल्ली में हल्की फुहारें!

नई दिल्ली 
देश की राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों से लगातार बादलों की आवाजाही देखी जा रही है. धूप के तीखेपन और उमस में बहुत कमी आई है. हालांकि अब भी प्रदेश में लोग गर्मी से परेशान हैं. तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है. इसी बीच दिल्ली वालों के लिए मौसम खुशखबरी लेकर आया है. पिछले 10 दिनों में पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल सकती है. आज और कल दिल्ली में बारिश देखने को मिल सकती है, यानी कि नवरात्रि पर दिल्ली का मौसम बारिश से सुहाना हो सकता है. मौसम विभाग ने आज और कल दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. कल यानी एक अक्टूबर को भी दिल्ली में बारिश होने का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी जारी किया है. बारिश के साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी.

यूपी में भीषण गर्मी
यूपी में दिन के समय भीषण गर्मी पड़ रही है. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है. 1 अक्टूबर को भी पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. इस तरह प्रदेश में अगले एक हफ्ते कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है.

आज बिहार में मौसम मिला जुला रहने वाला है. कहीं धूप तो कहीं हल्की फुल्की बारिश हो सकती है. पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा और मधेपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पटना, गया जी समेत दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों में ठनका गिर सकता है, जबकि 1 से 4 अक्टूबर के दौरान बिहार मेंमूसलाधार बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में बारिश
2 से 4 अक्टूबर के दौरान झारखंड, 2 से 4 अक्टूबर के बीच पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 4 से 5 अक्टूबर के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ, 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मूसलाधार बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. पश्चिमी भारत में गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में आज भारी बारिश हो सकती है. कोंकण और गोवा में भी आज भारी बारिश की संभावना है. मुंबई में बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड में हल्की बारिश
मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, में 1 से 5 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ 2 से 3 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की गई है. उत्तराखंड में आज पिथौरागढ़ के साथ ही बागेश्वर के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन इलाकों में गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि शेष पर्वतीय जिलों कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति