पैर में लगी गोली के बाद बदमाश धराशायी, बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बरेली
बरेली बवाल में बारादरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 26 सितंबर को श्यामगंज पुल के पास पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को हुई पुलिस कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर की दोपहर बारादरी थाना क्षेत्र के रुहेलखंड चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्यामगंज पुल फायरिंग का आरोपी हारुन नगला पुल के पास बिना नंबर की काली अपाचे बाइक से खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी बाइक से भागने लगा। पीछा करने पर वह राधा माधव स्कूल के पास पानी टंकी के निकट मोटरसाइकिल छोड़कर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा।

मौके से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और संदिग्ध अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान ताजिम पुत्र हसीन निवासी काजी टोला थाना बारादरी, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ताजिम पर पहले से गो-कशी और गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया कि उसे मौलाना और सभासद अनीश ने दंगा भड़काने के लिए अवैध असलहे के साथ भीड़ में शामिल होने को कहा था। इसी ताजिम ने श्यामगंज पुल पर पुलिस पर फायरिंग की थी। फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति