बिजली चोरी पकड़ाई, सपा पार्षद समेत आठ के घर छापा; 1.12 करोड़ का लगा जुर्माना

बरेली
मौलाना तौकीर रजा के रिश्तेदार मोहसिन रजा, सपा पार्षद ओमान खान, पूर्व पार्षद मो. नदीम समेत आठ लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली निगम और विजिलेंस टीम ने सभी आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ 1.12 करोड़ का जुर्माना लगाया है। छापेमारी में टीम को अवैध रूप से ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन, घरों में डायरेक्ट कटिया डालकर बिजली चोरी मिली। जांच में 77.1 किलोवाट की बिजली चोरी मिली।

मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि बानखाना मोहल्ले के रजा चौक में बिजली चोरी की जानकारी पर अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता रेड वर्टिकल को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। शहर के हालात देखते हुए डीएम, एसएसपी को सूचना देकर पुलिस फोर्स की मांग की गई।

50 पुलिसकर्मियों, सीओ सीटी, एसडीएम सदर की मौजूदगी में अधिशासी अभियंता एचआर वर्टिकल रामलाल, विजिलेंस प्रभारी प्रवर्तन प्रथम दल विक्रम सिंह ने पूरी टीम के साथ चेकिंग की। चेकिंग में पांच परिसरों में 93 ई-रिक्शा, बिजली के पोल से सीधा कटिया डालकर 77 किलोवाट की बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी अवैध केबल काटकर कब्जे में लिया गया।

इसके अलावा तीन घरों में सीधे केबल डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने सपा पार्षद ओमान रजा के यहां 10.5 किलोवाट, पूर्व पार्षद मो. नदीम के यहां 9.8 किलोवाट, बरकत रजा खान के यहां 17.5 किलोवाट, मोहसिन रजा के यहां 14.7 किलोवाट, वसीम खान के यहां 12.6 किलोवाट, पूर्व पार्षद ओमान रजा के दूसरी जगह पर चार किलोवाट, मो. हसीन के यहां चार किलोवाट, यासीन मियां के यहां चार किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई।

ड्रोन से पकड़ी गई चोरी
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और नगर निगम की ओर से की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान चलाए गए ड्रोन से बिजली चोरी पकड़ी गई। मौके पर कार्रवाई को पहुंची बिजली निगम की टीम ने छतों पर जाकर देखा तो घरों में विद्युत आपूर्ति को अलग-अलग फेस के कुंडे बने हुए थे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति