शादी के बाद पहली ही रात में मौत, जौनपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग की जीवन लीला समाप्त

जौनपुर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी की और सुहागरात के बाद ही उनकी अचानक मौत हो गई. अब गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. मामला गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव का है.

 संगरू राम की पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी थी. संगरू राम के कोई संतान नहीं थी और वे अकेले ही खेती करके जीवन यापन कर रहे थे. जबकि उनके भाई और भतीजे दिल्ली में रहकर कारोबार करते हैं.

गांव वालों के मुताबिक, संगरू राम पिछले कुछ दिनों से दूसरी शादी करने की बात कर रहे थे. गांव के लोगों ने उन्हें बहुत उम्र हो जाने को कहकर समझाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माने. सोमवार को उन्होंने जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय मनभावती से कोर्ट मैरिज करने के बाद मंदिर में शादी रचाई. मनभावती की भी यह दूसरी शादी थी. उनकी पहली शादी से दो बेटियां और एक बेटा है. मनभावती ने बताया कि संगरू ने मुझसे कहा था कि तुम बस मेरा घर संभाल लेना, बच्चों की जिम्मेदारी मैं उठाऊंगा. शादी के बाद हम रात में देर तक बातें करते रहे. सुबह उनकी तबियत अचानक खराब हो गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. संगरू राम के भतीजों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया है. अब सवाल ये है कि क्या पुलिस जांच में जुटती है और पोस्टमार्टम कराया जाता है या नहीं. फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति