प्रसाद लेने का दबाव, इंकार पर श्रद्धालुओं से मारपीट; देवास टेकरी में हंगामा, प्रशासन सख्त

देवास 

मध्य प्रदेश के देवास जिले की टेकरी पर स्थित विश्व प्रसिद्ध मां चामुंडा के दर्शन को पहुंचे उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं के साथ अवैध पार्किंग और प्रसादी को लेकर दुकानदारों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। श्रद्धालुओं के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार की यह घटना स्टेशन रोड क्षेत्र में स्थित अवैध पार्किंग और प्रसादी की दुकानों पर हुई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी पुरुषों के साथ-साथ उनके साथ आई महिलाओं पर भी हाथ उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

श्रद्धालुओं के साथ हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने टेकरी क्षेत्र से गुंडा प्रवृत्ति के लोगों को हटाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग कर दी। मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और 5 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए उनमें से 3 को गिरफ्तार भी कर लिया। उधर नगर निगम ने भी सख्ती दिखाते हुए मारपीट में शामिल दुकानदारों की दुकानों को हटा दिया।

बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। मामले को लेकर पीड़ित श्रद्धालुओं ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ितों ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के रहने वाले हैं और दो अलग-अलग वाहनों से महिलाओं और बच्चों सहित कुल 14 सदस्य आए थे। उन्होंने कहा, 'स्टेशन रोड पर अचानक एक युवक उनकी कार के सामने आ गया, इस दौरान उसे मामूली खरोंच आई, लेकिन इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जब हमने उन लोगों को समझाने की कोशिश की तो भीड़ ने हम पर हमला कर दिया। इस दौरान मेरी मां सड़क पर पीठ के बल गिर गईं।

आगे उन्होंने कहा, मौके पर पहुंची पुलिस ने हमें बचाया। इसके बाद हम सीधे कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत की।' प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आस्था स्थल पर किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी और अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद श्रद्धालुओं और आम जनता ने राहत की सांस ली और उम्मीद जताई कि आगे से ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।
श्रद्धालुओं ने शिकायत में यह बताया

एक श्रद्धालु ने शिकायत में कहा कि उनसे पार्किंग के नाम पर 100 रुपए और प्रसादी के लिए अलग से पैसे मांगे गए। उन्होंने ऐसे व्यवहार को देवास की छवि के लिए शर्मनाक बताया। एक अन्य श्रद्धालु बृजेश दुबे ने बताया कि टेकरी गेट पर एक महिला ने उन्हें वाहन पार्क करने के लिए कहा। उन्होंने वहां पार्किंग की और पैसे देकर प्रसादी ली। दर्शन करने के बाद लौटते समय स्थानीय लोगों ने उनसे बदसलूकी और धक्का-मुक्की की। टेकरी क्षेत्र में अवैध वसूली हो रही है, जिस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

कोतवाली थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित इंडियन बैंक के सामने अवैध पार्किंग और प्रसादी के नाम पर हुए विवाद में यूपी से आए श्रद्धालुओं से कुछ लोगों ने मारपीट की। जांच में पाया गया कि श्रद्धालुओं की कोई गलती नहीं थी। 2 महिलाओं समेत 5 लोगों पर शांतिभंग की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है। वहीं नगर निगम ने सख्ती दिखाते हुए मारपीट में शामिल दुकानदारों की दुकानें हटवा दी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति