यूपी के फतेहपुर में बिजली गिरने से तबाही, सात लोगों की गई जान

फतेहपुर 
यूपी के फतेहपुर जिले में मंगलवार शाम को आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला. यहां सदर तहसील क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों में आकाशीय बिजली गिरने से पिता, पुत्र सहित 7 लोगों को मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया. मृतक के  परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना पर पहुंची पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, आगे की कार्यवाही की जा रही है. 

पहला मामला फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र का है. यहां 75 वर्षीय रिटायर्ड रेलकर्मी देशराज की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई. देशराज सिमौर निवासी रिश्तेदार के घर मुंडन संस्कार से निमंत्रण खाकर वापस लौट रहे थे. लेकिन रास्ते में तेज बारिश देख एक बरगद के पेड़ के नीचे खड़े हो गए. इसी बीच देशराज के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने देशराज को मृत घोषित कर दिया. 

दूसरा मामला असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरौली का है. यहां प्राथमिक विद्यालय के पीछे जंगल में जानवर चरा रहे दो युवकों की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई. नीरज गुप्ता, कल्लू गुप्ता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, साथी विपिन रैदास को आनन-फानन नजदीकी सामुदायिक केंद्र में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 
 
तीसरा मामला जिले के ललौली के दतौली गांव का है. यहां भेड़ पालक 36 वर्षीय रवी पाल अपने 14 वर्षीय बेटे ऋषभ के साथ दोपहर को भेड़ें चराने जंगल गया था. शाम करीब पांच बजे अचानक तेज बारिश शुरु हुई तो दोनों पास स्थित एक महुआ के पेड़ के नीचे खड़े होकर बचाव करने लगे. इसी दौरान आकाशीय बिजली उसी पेड़ पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. 
 
रात करीब नौ बजे जब रवी पाल की भेड़ें बिना मालिक के घर लौट आईं तो परिजन और ग्रामीण चिंतित हो उठे. खोजबीन के दौरान दोनों के शव पेड़ के नीचे पड़े मिले, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. इसके अलावा सदर तहसील क्षेत्र के थरियांव थाना क्षेत्र के कोर्रासादात निवासी 40 वर्षीय सना बानो की भी आकाशीय बिजली गिरने से जान चली गई. 

वहीं, खागा तहसील के किशनपुर थाने के अफजलपुर गांव निवासी 45 वर्षीय जागेशरन निषाद भी भैंस चराने के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा हो गया था. जहां अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई. इस तरह आकाशीय बिजली से जिले में कुल 7 मौते हुईं.  मामले में अविनाश त्रिपाठी (एडीएम फतेहपुर) ने बताया कि राजस्व की टीम राहत कार्यों मे जुटी हुई है. पीड़ित परिजनों को तत्काल मदद दी जा रही है. 48 घंटे के अंदर जो मृतक व्यक्ति हैं उनके परिजनों को राहत राशि पहुंचा दी जाएगी. 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति