दीप्ति शर्मा ने किया कमाल, महिला वनडे विश्व कप में दोबारा कायम किया अनोखा कारनामा

गुवाहाटी
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को गुवाहाटी में खेले गए ‘महिला विश्व कप 2025’ के पहले मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 59 रन से जीत दर्ज की। दीप्ति शर्मा को इस मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जिन्होंने बल्ले के बाद गेंद से अपनी चमक बिखेरते हुए ‘अनूठा कारनामा’ दोहराया।

दीप्ति शर्मा ने वनडे क्रिकेट में दूसरी बार 50+ स्कोर के साथ 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, इस लिस्ट में सिर्फ दो ही भारतीय महिला खिलाड़ियों का नाम शामिल है। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं दीप्ति शर्मा ने 53 गेंदों में तीन चौकों के साथ 53 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने 10 ओवरों में 54 रन देकर 3 विकेट हासिल करते हुए भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इससे पहले, साल 2017 में दीप्ति ने आयरलैंड के विरुद्ध नाबाद 51 रन बनाने के साथ 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। दीप्ति के अलावा, जेमिमा रोड्रिग्स और शिखा पांडे यह कारनामा करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। जेमिमा ने साल 2023 में बांग्लादेश के विरुद्ध 86 रन बनाने के साथ महज 3 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। वहीं, शिखा पांडे साल 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 59 रन बनाने के अलावा, 19 रन देकर 3 विकेट ले चुकी हैं।

मंगलवार को बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में 47 ओवरों में 8 विकेट खोकर 269 रन बनाए। टीम के लिए अमनजोत कौर ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, जबकि दाप्ति शर्मा ने 53 रन की पारी खेली। इनके अलावा, हरलीन देओल ने 48 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से इनोका रणवीरा ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए।

डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर श्रीलंका को जीत के लिए 271 रन का टारगेट मिला, लेकिन श्रीलंकाई टीम 45.4 ओवरों में महज 211 रन पर सिमट गई। कप्तान चामरी अथापथु ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, लेकिन श्रीलंका को जीत नहीं दिला सकीं। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि स्नेह राणा और श्री चरणी को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति