‘सिस्टम हिल गया था’ – शिल्पा शिंदे के शो छोड़ने पर बोले मनमोहन तिवारी, जानिए क्या था कारण

मुंबई 

'भाबी जी घर पर हैं' टेलीविजन का पॉपुलर शो है. शो को लेकर कई विवाद भी सामने आते रहते हैं. एक विवाद शिल्पा शिंदे को लेकर भी हुआ था.  शिल्पा ने शो में अंगूरी भाबी का किरदार निभाया था. उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी, लेकिन उनके अचानक शो छोड़ने के फैसले ने सबको हैरान कर दिया था. आज तक लोग ये नहीं जान पाए कि आखिर एक्ट्रेस ने करियर के पीक पर शो क्यों छोड़ा. 'भाबीजी घर पर हैं' में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने वाले रोहिताश्व गौड़ ने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है. 

शिल्पा शिंदे पर बोले रोहिताश्व गौड़
रोहिताश्व गौड़ से पूछा गया कि क्या जब शिल्पा शिंदे ने शो छोड़ा था, तो सिस्टम हिल गया था? सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- बहुत बड़ा सिस्टम हिल गया था. ऐसा लग रहा था कि शो बंद हो जाएगा. उनकी इतनी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी कि दिल्ली की पॉलिटिकल पार्टीज उन्हें अपनी तरफ खींच रही थीं. उस समय स्मृति ईरानी के लेवल का क्रेज था. उन्होंने शो छोड़ा तो हम लोग हिल गए थे. लग रहा था प्रभु एक ओर राज योग दे रहा है. दूसरी तरफ चीजें खींच रहा है. मैं बहुत अपसेट हो गया था. 

सलमान-प्रेम चोपड़ा ने की थी तारीफ 
रोहिताश्व कहते हैं कि शिल्पा ने उस समय 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ा जब फिल्म स्टार्स तक शो की तारीफ कर रहे थे. उन्होंने कहा कि फिल्म एक्टर फोन करते थे. सलमान खान, जॉनी लिवर, प्रेम चोपड़ा और अनिल धवन ने आसिफ शेख को फोन करके शो की तारीफ की थी. भाबी जी सीरियल में भाभी जी शो छोड़ दें, तो क्या रह गया. 

शिल्पा ने क्यों छोड़ा था शो
आगे उन्होंने कहा कि उस समय जो गंदगी फैली. वो अलग था. वो किसी और पॉलिटिकल पार्टी के पास चली गईं कि मेरे साथ अनन्याय हुआ. जमाने भर का वो जो फैला ना उससे मन और खट्टा हो गया. रोहिताश्व ने शिल्पा के शो छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि प्रोड्यूसर और उनके बीच तनातनी हुई थी डेट्स को लेकर. शायद उनको कोई और प्रोजेक्ट भी करना था. वो शो के साथ दूसरा प्रोजेक्ट भी करना चाह रही थीं, लेकिन वो संभव नहीं था. क्योंकि भाबी जी चल रहा था और महीने में 22 दिन शूट करना है. तो ऐसे में कोई कैसे उन्हें दूसरा शो करने देगा.

रोहिताश्व ने कहा कि शिल्पा ने भनक भी नहीं लगने दी कि वो शो छोड़ रही हैं और अगले दिन पता चला कि उन्होंने शो छोड़ दिया. ये हम सबके लिए बहुत शॉकिंग था. 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति