टीम इंडिया को मिली बड़ी सफलता, सिराज ने किंग को बोल्ड कर वेस्टइंडीज को दिया तीसरा झटका

नई दिल्ली 
भारत बनाम वेस्टइंडीज दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मेहमान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मोहम्मद सिराज ने पारी के चौथे ओवर में तेजनारायण चंद्रपॉल को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने 20 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को दूसरा झटका कैंपबेल के रूप में दिया है। सिराज ने ब्रैंडन किंग को बोल्ड करके तीसरी सफलता भारत को दिलाई।

बता दें, शुभमन गिल ने बताया कि वह दो तेज गेंदबाजों और तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरेंगे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज होंगे। वहीं स्पिन डिपार्टमेंट का भार उप-कप्तान रवींद्र जडेजा के साथ कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर उठाएंगे। टीम में नीतिश रेड्डी ऑलराउंडर की भूमिका अदा करेंगे।
  
सिराज ने किंग को किया बोल्ड
मोहम्मद सिराज ने खतरनाक नजर आ रहे ब्रैंडन किंग को क्लीन बोल्ड करके वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया। वे 15 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। सिराज की ये इस पारी की दूसरी सफलता दी। अंदर आती गेंद को किंग ने छोड़ दिया था और गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी।

सिराज-बुमराह का कहर
9 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 34 रन है। बुमराह और सिराज लगातार वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों से सवाल पूछ रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह ने दिलाई दूसरी सफलता
जसप्रीत बुमराह ने कैंपबेल को आउट कर वेस्टइंडीज को दूसरा झटका दिया है। कैंपबेल कॉट बिहाइंड आउट हुए। हालांकि भारत को किस्मत का साथ भी मिला। गेंद कैंपबेल के बैट और पैड दोनों पर लगी थी, मगर अंपायर ने पाया कि दूसरी स्पाइक बैट की है तो उन्होंने फैसला भारत के हित में सुनाया।

सिराज ने वेस्टइंडीज को दिया पहला झटका
चौथा ओवर लेकर आए मोहम्मद सिराज ने तेजनरायण चंद्रपॉल को अपने जाल में फंसाया और विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल ने शानदार कैच पकड़ा। भारत को 12 के स्कोर पर पहली सफलता मिली।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति